सेरेना विलियम्स ने चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने चोट के कारण बुधवार को फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया। बता दें कि सेरेना विलियम्स ने पहले सेट में जूझने के बाद वापसी करते हुए क्रिस्टी ऑन को सीधे सेटों में हराकर सोमवार को फ्रेंच ओपन के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई थी।
Serena Williams has withdrawn from #RolandGarros with an achilles injury. pic.twitter.com/u6vGa9JCkX
— Roland-Garros (@rolandgarros) September 30, 2020विज्ञापन
छठी वरीय सेरेना ने क्रिस्टी को 7-6, 6-0 से हराया था। सेरेना 40-0 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रही थीं लेकिन क्रिस्टी ने तीन मैच पॉइंट बचाए। ऐस लगाकर सेरेना ने चौथा मैच पॉइंट हासिल किया लेकिन इसके बाद शॉट नेट पर मार दिया। सेरेना ने ब्रेक पॉइंट बचाया और फिर ऐस के साथ अमेरिका की अपनी हमवतन क्रिस्टी को बाहर का रास्ता दिखाया था।