फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Ministry has initiated the process of seeking applications for a new national federation for yogasana

योगसान के लिए खेल मंत्रालय का फैसला: राष्ट्रीय खेल महासंघ के गठन की प्रक्रिया शुरू, 17 सितंबर तक मांगे आवेदन

Fri, 04 Sep 2026 02:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Sep 2026 02:46 PM IST
सार

खेल मंत्रालय ने योगासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने योगसान के लिए नए राष्ट्रीय खेल महासंघ (एपएसएफ) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sports Ministry has initiated the process of seeking applications for a new national federation for yogasana
योगासन - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा योगसाना भारत की मान्यता रद्द करने के बाद खेल मंत्रालय ने योगसान के लिए नए राष्ट्रीय खेल महासंघ (एपएसएफ) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्रालय ने पात्र निकायों से 17 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने योगसाना भारत की मान्यता को रद्द करते हुए मंत्रालय को निर्देश दिया था कि संबद्धता प्रदान करने के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उच्च न्यायालय के नौ जुलाई 2026 के निर्णय के अनुपालन में मंत्रालय योगसाना खेल के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता देने हेतु पात्र निकायों से आवेदन आमंत्रित करता है। सभी पात्र संस्थाओं से अनुरोध है कि वे संलग्न प्रपत्र में आवश्यक सहायक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र मंत्रालय को प्रस्तुत करें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे है।
विज्ञापन

प्रपत्र में 30 प्रश्र शामिल
आवेदन के लिए जारी प्रपत्र में 30 प्रश्न शामिल किए गए हैं। इसमें पदाधिकारियों का विवरण, उनके पद ग्रहण करने की प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय निकाय के साथ संबद्धता की स्थिति, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश स्तर की संबद्ध इकाइयों की सूची और आवेदक महासंघ की पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों का ब्यौरा मांगा गया है। योगसाना भारत को 2020 में मंत्रालय द्वारा एनएसएफ (एनएसएफ) के रूप में मान्यता दी गई थी। इस संस्था ने जून महीने में अहमदाबाद में विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसमें 70 से अधिक देशों ने भाग लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया था। भारतीय योग महासंघ (वाईएफआई) अब इस दौड़ में एक प्रमुख दावेदार है। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि सभी आवेदनों पर राष्ट्रीय खेल प्रशासन (एनएसजी) अधिनियम के तहत विचार किया जाएगा। इस अधिनियम में 15 सदस्यीय कार्यकारी समिति का होना अनिवार्य है, जिसमें कम से कम चार योग्य खिलाड़ी और चार महिलाएं शामिल हों।

भारतीय योग महासंघ दौड़ में आगे
भारतीय योग महासंघ का गठन 1974 में हुआ था। इसका नेतृत्व उद्यमी अनिरुद्ध गुप्ता कर रहे हैं। संस्था का दावा है कि वे पांच दशकों से प्रतिस्पर्धी योगसाना को बढ़ावा देने में अग्रणी रहे हैं। वहीं, योगसाना भारत का नेतृत्व ट्रांस स्टेडिया कंपनी के प्रबंध निदेशक उदित सेठ कर रहे हैं। भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजनों में योगसाना को शामिल करने के लिए जोर दे रहा है। इसी क्रम में, इस महीने जापान में होने वाले एशियाई खेलों में योगसाना को एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है। योग की विश्व संस्था का नेतृत्व भारतीय योग गुरु रामदेव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed