फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2026: What question made tennis star Aryna Sabalenka snap? lashed out at media during press conference

यूएस ओपन: किस सवाल पर भड़कीं टेनिस स्टार सबालेंका? प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को लगाई फटकार; जानें पूरा मामला

Thu, 03 Sep 2026 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Sep 2026 03:55 PM IST
सार

सबालेंका ने दूसरे राउंड में अपनी प्रतिद्वंद्वी को आसानी से हराया। उन्होंने इत्चेंको को हराने में सिर्फ 54 मिनट लिए। सबालेंका ने 6-1, 6-1 से मैच जीतकर तीसरे राउंड में जगह बनाई।

विज्ञापन
US Open 2026: What question made tennis star Aryna Sabalenka snap? lashed out at media during press conference
सबालेंका - फोटो : IANS

विस्तार

दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन में दूसरे राउंड की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट से पहले की अपनी गतिविधियों के बारे में पूछे गए सवाल पर एक पत्रकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी सबालेंका ने न्यूयॉर्क में अपना खिताब बचाने की कोशिश में दूसरे राउंड के मैच में पोलिना इत्चेंको को 6-1, 6-1 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। 22 साल की इत्चेंको पर शानदार जीत के बाद दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी से यूएस ओपन से पहले उनके स्पॉन्सरशिप के कामों के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर ने क्या पूछा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने पूछा, 'टूर्नामेंट शुरू होने के बाद अब आपका मूड कैसा है? जाहिर है कि पिछले हफ्ते बहुत सारी पार्टियां और मौज-मस्ती वगैरह हुई थी।'


सबालेंका ने क्या जवाब दिया?
सबालेंका ने रिपोर्टर को फटकार लगाते हुए कहा, 'यह कैसा सवाल पूछा है आपने? आप लोग तो मजाक जैसे हैं। पार्टियां? मौज-मस्ती? आप ऐसा क्यों कहेंगे? आप ऐसा सोचेंगे ही क्यों? मतलब, यह कैसा सवाल है? सिर्फ इसलिए कि मैंने ब्रांड्स के साथ कुछ गतिविधियां पोस्ट कीं, तो आपको लगता है कि मैं पार्टी कर रही थी?'
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सबालेंका के लिए कैसा रहा यूएस ओपन?
सबालेंका ने दूसरे राउंड में अपनी प्रतिद्वंद्वी को आसानी से हराया। उन्होंने इत्चेंको को हराने में सिर्फ 54 मिनट लिए और न्यूयॉर्क में अपनी जीत का सिलसिला 15 मैचों तक बढ़ाया। मैच के बारे में बात करते हुए सबालेंका ने कहा, 'मैं अपने खेल के स्तर से खुश हूं। मैं बहुत मेहनत कर रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं कोर्ट पर परफेक्ट बनने की कोशिश से थोड़ा दूर हो रही हूं। मुझे पता है कि आप परफेक्ट नहीं हो सकते, और मैं बस अभी जो मेरे पास है, उसी के साथ काम करने की कोशिश कर रही हूं।'

सबालेंका ने कहा, 'मैं अपने खेल के स्तर से काफी खुश हूं। मैं अपने फोकस से खुश हूं। मुझे खुशी है कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं खुद पर ध्यान केंद्रित कर पा रही हूं और अपने फोकस पर लगातार बनी हुई हूं।' शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अब तीसरे राउंड में उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा से भिड़ेगी। वह अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगी और लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला बनने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed