फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: India’s Contingent Expands to 768 Members, 11 More Athletes Added

एशियन गेम्स: एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल में 11 और खिलाड़ी जोड़े गए; 768 सदस्यीय टीम में कितने एथलीट और कोच?

Thu, 03 Sep 2026 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के दल में 11 और खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारतीय दल की संख्या बढ़कर 768 हो गई है, जिसमें 503 एथलीट शामिल हैं। सर्फिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पहली बार एशियाई खेलों में शामिल होंगे और भारत इन दोनों खेलों में भी अपनी चुनौती पेश करेगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India’s Contingent Expands to 768 Members, 11 More Athletes Added
एशियाई खेल - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का दल और बड़ा हो गया है। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने गुरुवार को 11 और खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल करने की मंजूरी दी। इसके साथ ही जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत का दल बढ़कर 768 सदस्यीय हो गया है। अपडेटेड सूची में 503 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 269 पुरुष और 234 महिला एथलीट हैं। इसके अलावा 246 टीम अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ तथा 19 दल से जुड़े अधिकारी भी भारतीय दल का हिस्सा होंगे। भारत एशियन गेम्स में कुल 36 खेलों में चुनौती पेश करेगा।
विज्ञापन


सर्फिंग और MMA में पहली बार उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
इस बार एशियन गेम्स में दो खेल भारत के लिए खास होंगे। सर्फिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) पहली बार एशियाई खेलों का हिस्सा बन रहे हैं। सर्फिंग में भारत की ओर से किशोर कुमार, सिवराज, कमाली और शुगर शांति हिस्सा लेंगी। वहीं MMA में वरुण सान्याल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन नए खेलों के शामिल होने से भारत के लिए पदक जीतने के नए रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स में छह नाम और जुड़े
मंत्रालय ने एथलेटिक्स में छह खिलाड़ियों को भारतीय दल में शामिल किया है। इनमें प्रवीण कुमार, हरिता भद्रा, किरण पहल, आशा इलांगो, सिंधुश्री गणेशा और सान्या यादव शामिल हैं। इससे पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने एशियन गेम्स के लिए 77 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम को अंतिम रूप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज की जगह यशवीर को मौका
एथलेटिक्स टीम में सबसे बड़ा बदलाव पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में हुआ है। चोट के कारण दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है। नीरज को शुरुआत में 73 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी, लेकिन चोट के कारण वह इस साल के बाकी सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह जकार्ता 2018 और हांगझोउ 2023 में जीते एशियन गेम्स के अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर पाएंगे। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में यशवीर के साथ रोहित यादव भी भारत की चुनौती पेश करेंगे।

चार मौजूदा चैंपियनों पर नजर
भारत की एथलेटिक्स टीम में एशियन गेम्स के 15 पूर्व चैंपियन और पदक विजेता शामिल हैं। हांगझोउ 2023 के चार व्यक्तिगत चैंपियन इस बार भी टीम का हिस्सा हैं। इनमें अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह तूर, पारुल चौधरी और अन्नू रानी शामिल हैं। ये खिलाड़ी जापान में अपने-अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेंगे।

तेजस शिरसे और अभिषेक पाल टीम से बाहर
पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के खिलाड़ी तेजस शिरसे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। शिरसे को शुरुआत में टीम में चुना गया था, लेकिन ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उनके बाएं पैर में दो स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गए थे। वहीं लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को भी टीम से हटा दिया गया है। वह राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की ओर से संभावित डोपिंग नियम उल्लंघन को लेकर नोटिस मिलने के बाद विवाद में हैं।


क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ की भी पुष्टि
मंत्रालय ने एशियन गेम्स के क्रिकेट आयोजन के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों के कोचिंग स्टाफ की भी जानकारी दी है। पुरुष टीम में मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभदीप घोष होंगे। वहीं महिला टीम की कमान कोच अमोल मजूमदार संभालेंगे। उनके स्टाफ में आविष्कार साल्वी गेंदबाजी कोच और मुनीष बाली फील्डिंग कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed