फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team will play three match test series before asiad

भारतीय टीम एशियाड में जाने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी तीन टेस्ट मैच की सीरीज

Wed, 04 Jul 2018 11:59 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team will play three match test series before asiad
भारतीय हॉकी टीम

देशी चीफ उस्ताद हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में भारत की 18 सदस्यीय टीम  ब्रेडा (नीदरलैंड) में चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में जीवट से खेल ऑस्ट्रेलिया से बहुत करीबी फाइनल में हार एक बार फिर रजत पदक के साथ मंगलवार को बेंगलुरू लौटी।  बुधवार को सभी खिलाड़ी तीन दिन के ब्रेक के लिए अपने अपने घर लौट गए। 

विज्ञापन


सभी खिलाड़ी 8 जुलाई को वापस बेंगलुरू लौट जाएंगे।  चीफ कोच हरेंद्र सिंह भी मंगलवार को ही अपने घर दिल्ली लौट आए थे। भारत की पुरुष हॉकी में सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने टीम इंडिया में वापसी के साथ और यंग मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। 
विज्ञापन


उम्मीद यही है कि जकार्ता एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम की घोषणा अगले हफ्ते तक कर दी जाएगी। जकार्ता एशियाई खेल 18 अगस्त से दो सितंबर तक होंगे।  भारत की पुरुष हॉकी टीम जकार्ता में एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने से पहले खुद को एकदम तैयार करने के मकसद से न्यूजीलैंड के खिलाफ जुलाई के तीसरे हफ्ते में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली टीम में एशियाड के लिए बमुश्किलदो -तीन ही बदलाव होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ घुटने में चोट के कारण कई महीने के लिए बाहर होने वाले फॉरवर्ड रमणदीप सिंह की जगह अब पूरी तरह फिट हो चुके आकाशदीप सिंह, यंग सिमरनजीत सिंह की जगह  सुमित जूनियर या  गुरजंत सिंह  और यंग डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह की जगह अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह की जकार्ता एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में वापसी लगभग तय है। 

इसका बड़ा कारण दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पेनल्टी कॉर्नर को उम्मीद के मुताबिक गोल में नहीं बदल पाया था। सरदार और बीरेंद्र लाकड़ा की वापसी और उनके साथ यंग विवेक सागर प्रसाद की बढ़िया जुगलबंदी से भारत की मध्यपंक्ति और रक्षापंक्ति 'स्ट्रक्चर' के मुताबिक  चैंपियंस ट्रॉफी में खेलती दिखी। 

वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह, सुरेन्दर कुमार और बीरेन्द्र लाकड़ा के रूप में डिफेंस खासा मजबूत दिखा।  बतौर आक्रामक सेंटर हाफ सरदार सिंह की वापसी से राष्ट्रमंडल खेलों में गायब आक्रमण व रक्षण के बीच की कड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में वापस मिल गई। 

द. कोरिया के खिलाफ खेलेगी भारतीय खिलाडिय़ों की मिली-जुली टीम 
 
भारत के टीम प्रबंधन की इस बात के लिए तारीफ करनी होगी उसने चोट और अन्य किसी कारण से किसी भी वक्त किसी भी खिलाड़ी के बाहर होने की स्थिति में उससे निपटने का पूरा इंतजाम कर रखा। 


न्यूजीलैंड के भारत में टेस्ट खेलने आने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 'आराम' पाने वाले रूपिंदर पाल सिंह और कोथाजीत सरीखे खिलाडिय़ों के साथ इसमें रजत पदक जीत कर लौटी टीम के कुछ खिलाडिय़ों की मिली जुली टीम भारतीय टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ 9 से 14 जुलाई तक बेंगलुरू में पांच मैत्री हॉकी मैच खेलेगी। इससे भारत के खिलाडिय़ों को मैच फिट होने का भी पूरा मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed