Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo retirement after fallout with Portugal coach Jorge Jesus

कोच से विवाद बना रोनाल्डो के संन्यास की वजह?: जीसस बोले- मैं हैरान हूं; पुर्तगाल के लिए अब नहीं खेलेंगे CR7

Fri, 06 Nov 2026 09:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 06 Nov 2026 09:41 PM IST
सार

पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस ने कहा है कि उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की उम्मीद नहीं थी। दरअसल, कोच से विवाद और टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद रोनाल्डो ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Ronaldo retirement after fallout with Portugal coach Jorge Jesus
रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस - फोटो : ANI/AP

विस्तार

पुर्तगाल के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस ने स्वीकार किया है कि उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की उम्मीद नहीं थी। दोनों के बीच हाल ही में हुए सार्वजनिक विवाद के बावजूद कोच को लगा था कि 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। रोनाल्डो ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का ऐलान किया था। शुक्रवार को नेशंस लीग के लिए पुर्तगाल की टीम घोषित करते हुए जीसस ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि रोनाल्डो टीम में लौटेंगे और वह उन्हें टीम में शामिल करने का इरादा भी रखते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

Ronaldo retirement after fallout with Portugal coach Jorge Jesus
रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस - फोटो : ANI/AP
क्या बोले कोच?
जीसस ने कहा, 'मुझे लगा था कि वह वापसी करेंगे। निश्चित रूप से मेरा इरादा उन्हें टीम में बुलाने का था। उन्होंने महसूस किया कि यह संन्यास लेने का सही समय है और हमें उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। पुर्तगाल के लिए उन्होंने जो कुछ किया है, देश में उनका जो योगदान रहा है और युवा खिलाड़ियों के लिए वह जिस तरह एक प्रेरणा हैं, उसे कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ronaldo retirement after fallout with Portugal coach Jorge Jesus
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : IANS
कोच से विवाद के बाद टीम कैंप छोड़कर चले गए थे रोनाल्डो
रोनाल्डो का पुर्तगाल के लिए आखिरी मुकाबला 24 सितंबर को वेल्स के खिलाफ था। इस मैच में पुर्तगाल ने घरेलू मैदान पर 1-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद कोच जॉर्ज जीसस ने अगले मुकाबले में रोनाल्डो को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अगले मैच में भी रोनाल्डो को शुरुआत से मैदान पर उतारने की योजना नहीं है। इस फैसले से नाराज होकर रोनाल्डो टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़कर चले गए थे। बाद में उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने उन पर जुर्माना लगाया और 30 दिनों के लिए टीम से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

Ronaldo retirement after fallout with Portugal coach Jorge Jesus
क्रिस्टियानो रोनाल्डो। - फोटो : अमर उजाला
985 गोल के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर को कहा अलविदा
  • 41 वर्षीय रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।
  • उन्होंने कहा, 'वह दिन आ गया है, जब मैं अपनी राष्ट्रीय टीम की नंबर-7 जर्सी वापस कर रहा हूं।'
  • रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मुकाबलों में रिकॉर्ड 146 गोल किए। वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में छह फीफा विश्व कप खेले और 2016 में पुर्तगाल को यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
  • हालांकि, रोनाल्डो क्लब स्तर पर फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे। वह सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र की ओर से खेल रहे हैं। उनके करियर के कुल गोल की संख्या 985 हो चुकी है और अब उनकी नजर 1000 गोल का आंकड़ा छूने पर है।

Ronaldo retirement after fallout with Portugal coach Jorge Jesus
क्रिस्टियानो रोनाल्डो। - फोटो : अमर उजाला
पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ करेगा रोनाल्डो का सम्मान
  • पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि वह रोनाल्डो के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस बीच कोच जीसस ने साफ किया कि रोनाल्डो के साथ हुए विवाद को लेकर उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है।
  • उन्होंने कहा, 'मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है। मैंने जो भी फैसले लिए, वे टीम के हित को ध्यान में रखकर लिए। एक कोच के तौर पर मैंने हमेशा टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की है और अपने फैसलों को लेकर मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं।'
  • पुर्तगाल को 14 नवंबर को ब्रागा में डेनमार्क से भिड़ना है, जबकि 17 नवंबर को टीम कार्डिफ में वेल्स के खिलाफ खेलेगी। पुर्तगाल पहले ही नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुका है।

नेशंस लीग के लिए पुर्तगाल की टीम
  • गोलकीपर: डियोगो कोस्टा, रुई सिल्वा, सैमुअल सोरेस।
  • डिफेंडर: डियोगो डालोट, अल्बर्टो कोस्टा, रूबेन डियास, टोमास अराउजो, रेनाटो वेइगा, एंटोनियो सिल्वा, जोआओ कैंसेलो, नूनो तावारेस।
  • मिडफील्डर: जोआओ पाल्हिन्हा, रूबेन नेवेस, माटेउस फर्नांडिस, विटिन्हा, जोआओ नेवेस, बर्नार्डो सिल्वा, पेड्रो नेटो, फ्रांसिस्को ट्रिंकाओ, ब्रूनो फर्नांडिस।
  • फॉरवर्ड: कार्लोस फोर्ब्स, जोआओ फेलिक्स, राफेल लियाओ, जियोवानी क्वेंडा, रोड्रिगो मोरा, गोंकालो रामोस, फैबियो सिल्वा, गुस्तावो वरेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed