Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India beat South Korea 8-1 to enter ACT hockey final know details

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा, रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में बनाई जगह

Wed, 04 Nov 2026 09:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 04 Nov 2026 09:17 PM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
India beat South Korea 8-1 to enter ACT hockey final know details
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड सातवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में गुरुवार को भारत का सामना जापान से होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

शुरुआत से ही आक्रामक रहा भारत
मोहाली में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शिलानंद लाकड़ा ने चौथे मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल करके टीम की बढ़त 2-0 कर दी। हालांकि, इसी मिनट दक्षिण कोरिया के संगजुन हान ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। शिलानंद लाकड़ा ने 13वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 21वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल किए। सुखजीत सिंह ने भी 21वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को और मजबूत किया। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। अंगद बीर सिंह ने 36वें मिनट में गोल किया, जबकि विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में आठवां गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में जापान से होगी भिड़ंत
भारत का सामना अब गुरुवार को होने वाले फाइनल में जापान से होगा। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को शूटआउट में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित रहा था।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अजेय है भारतीय टीम
भारतीय टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। छह टीमों के बीच खेले गए राउंड रॉबिन चरण में भारत ने अपने सभी पांच मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। खास बात यह है कि भारत ने लीग चरण में भी दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया था। अब टीम की नजरें जापान को हराकर खिताब अपने नाम करने पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed