{"_id":"6ae8b5ff13f8f0bb0802e297","slug":"india-beat-south-korea-8-0-to-extend-unbeaten-run-in-asian-champions-trophy-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप स्टेज में पांचों मैच जीती भारतीय हॉकी टीम: द. कोरिया को 8-0 से रौंदा, अंकतालिका में टॉप पर; खिताब पर नजर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ग्रुप स्टेज में पांचों मैच जीती भारतीय हॉकी टीम: द. कोरिया को 8-0 से रौंदा, अंकतालिका में टॉप पर; खिताब पर नजर
Mon, 02 Nov 2026 09:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:40 PM IST
सार
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया। भारत ने पांच मैचों में पांच जीत के साथ 15 अंक हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए राउंड रॉबिन चरण समाप्त किया। अब बुधवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना एक बार फिर दक्षिण कोरिया से होगा।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : @TheHockeyIndia
विस्तार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पांच बार की चैंपियन और मौजूदा खिताब विजेता भारत ने सोमवार को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए अपना अजेय अभियान बरकरार रखा।
विज्ञापन
Trending Videos
अंक तालिका में शीर्ष पर भारत
भारत ने पांच मुकाबलों में पांच जीत के साथ अधिकतम 15 अंक हासिल कर अंकतालिका में पहला स्थान सुनिश्चित किया। वहीं जापान दूसरे, एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मलेशिया तीसरे और दक्षिण कोरिया चौथे स्थान पर रहा। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2, जापान को 4-1 और मलयेशिया को 4-2 से हराया था। अब टूर्नामेंट का अंतिम चरण मोहाली में खेला जाएगा। बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना एक बार फिर दक्षिण कोरिया से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मलयेशिया और जापान की टीमें आमने-सामने होंगी।

INDIA FINISH THE LEAGUE STAGE UNBEATEN! 🇮🇳🔥 The hosts sign off from the League-Stage in emphatic fashion, registering a commanding 8-0 victory over Korea to make it five wins in five and finish unbeaten at the top of the table at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑💪 UP NEXT: The Semi-Final against Korea on Wednesday, November 4! 🇮🇳 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 2, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : ANI
दिलप्रीत ने दागे दो गोल, सात खिलाड़ियों ने किया स्कोर
दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने आठवें और 40वें मिनट में गोल कर दोहरी सफलता हासिल की। उनके अलावा जुगराज सिंह (11वां मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (15वां मिनट), शिलानंद लकड़ा (33वां मिनट), सुखजीत सिंह (34वां मिनट), संजय (36वां मिनट) और अंगद बीर सिंह (60वां मिनट) ने एक-एक गोल किया।

- फोटो : Hockey india twitter
तीसरे क्वार्टर में गोल की बरसात
दूसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने हमले और तेज कर दिए। 33वें मिनट में शिलानंद लकड़ा ने रिबाउंड पर गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। इसके ठीक एक मिनट बाद सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत और संजय के शानदार तालमेल के बाद मैदानी गोल दाग दिया। 36वें मिनट में संजय ने एक और बेहतरीन मैदानी गोल कर स्कोर 6-0 पहुंचा दिया। इसके बाद 40वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने संजय के शॉट पर हल्का डिफ्लेक्शन देते हुए अपना दूसरा गोल किया और भारत को 7-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

आखिरी मिनट में अंगद ने पूरा किया स्कोर
मैच के अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। हालांकि भारत को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम उनका पूरा फायदा नहीं उठा सकी। मुकाबले के 60वें मिनट में अंगद बीर सिंह ने शानदार रिवर्स हिट के जरिए आठवां गोल दागकर भारत की 8-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। मैच खत्म होने से ठीक पहले दक्षिण कोरिया को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सका।