{"_id":"5c057aa9bdec22414e43134e","slug":"hockey-world-cup-2018-france-surprise-spain-in-impressive-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप 2018: फ्रांस का हैरतंगेज खेल, स्पेन को ड्रॉ में रोका","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप 2018: फ्रांस का हैरतंगेज खेल, स्पेन को ड्रॉ में रोका
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलरक्षक कुइको कोर्टेज चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के छठे मिनट में फ्रांस के हयूगो जेनस्टेट के पेनल्टी स्ट्रोक को रोक हॉकी विश्व कप में पूल ए के दूसरे मैच में यहां सोमवार को स्पेन के हीरो बन गए।
विज्ञापन
कोर्टेज के इस बेहतरीन बचाव से यहां एफआईएच रैंकिंग में सबसे नीचे 20 वें नंबर की टीम फ्रांस की जीत दर्ज कर उलटफेर करने की उम्मीद पर पानी फेरते हुए दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन यह मैच एक-एक गोल से ड्रॉ कराने में सफल रही। अपना अपना पहला मैच हार कर आगाज करने वाली दोनों टीमों का अब दो-दो मैचों के बाद एक-एक अंक है।
विज्ञापन
फ्रांस के कप्तान विक्टर चार्लेट और टॉम जेनस्टेट की तारीफ करनी होगी उन्होंने स्पेन को मिले आधा दर्जन पेनल्टी कॉर्नर पर उसके ड्रैग फ्लिकर पाउ कुइमदा को रोक कर उन्हें गोल करने से रोक कर उसे गोल करने और बराबरी पाने के लिए एकबारगी तरसा दिया था। फ्रांस ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए।
विज्ञापन
दाएं से बनाए जोरदार हमले पर पीटर वान स्ट्रेटन से डी के भीतर गेंद को कप्तान विक्टर चार्लेट ने संभाल कर तेज शॉट जमाया और गोलरेखा के ठीक सामने खड़े टिमोथी क्लीमेंट ने इस पर स्टिक लगाई और गेंद गोल में जा घुसी। क्लीमेंट के इस मैदानी गोल से फ्रांस ने मैच के छठे मिनट में 1-0 की बढ़त ले ली।
14वें मिनट में स्पेन को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। विंस रूइज और एनरिक गोंजालेज ने दूसरे क्वॉर्टर के आखिर में बराबर स्पेन की डी में रहकर दबाव बढ़ाया, लेकिन फ्रांस के कप्तान विक्टर चार्लेट ने खासतौर पर सेंट्रल डिफेंडर के रूप में हर बार आगे बढ़ कर उनके हमले को नाकाम किया।
तीसरे क्वॉर्टर के शुरू में एनरिक गोंजालेज ने गोल करने के बेहद आसान मौके गंवाए और स्पेन के हाथ आया बराबरी पाने का मौका फिसल गया। अल्वारो इग्लेशियस ने चौथे और अंतिम क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल कर स्पेन को एक-एक की बराबरी दिला दी।