{"_id":"6b0b0a82ba9f8a2a8e03e8a0","slug":"india-beat-china-3-1-to-win-fourth-women-s-asian-champions-trophy-title-cm-mohan-yadav-cogratulates-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चौथी बार जीता खिताब, सीएम मोहन यादव ने दी टीम इंडिया को बधाई","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चौथी बार जीता खिताब, सीएम मोहन यादव ने दी टीम इंडिया को बधाई
Sat, 28 Nov 2026 10:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:40 PM IST
सार
भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो और इशिका ने एक गोल किया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने दी बेटियों को जीत की बधाई
- फोटो : Hockey India (x)-ANI
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भोपाल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार यह महाद्वीपीय खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल की धरती पर चीन को हराकर इतिहास रच दिया है। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल, समर्पण और जीत के संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'शाबाश टीम इंडिया!'
विज्ञापन
Trending Videos
भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास... ‘महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ के फाइनल मुकाबले में चीन को पराजित कर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प से बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है। शाबाश टीम इंडिया! #HockeyIndia #IndiaKaGame #MPAsianCT2026
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 28, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले हाफ में पिछड़ी भारत, दूसरे हाफ में की शानदार वापसी
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चीन की खिलाड़ी युजुन चेन ने 25वें मिनट में फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक भारतीय टीम इसी स्कोर से पीछे थी। हालांकि, दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की। दीपिका ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद 42वें मिनट में इशिका ने फील्ड गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। अगले ही मिनट यानी 43वें मिनट में दीपिका ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद चीन की टीम वापसी नहीं कर सकी और भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया।

दीपिका टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर
भारतीय टीम की जीत में दीपिका की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए और प्रतियोगिता की सर्वोच्च स्कोरर रहीं। उनके 10 गोल में नौ पेनल्टी कॉर्नर और एक ओपन प्ले से आया। खास बात यह रही कि भारतीय महिला हॉकी टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब तक का सफर तय किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : @TheHockeyIndia
छह टीमों ने लिया था हिस्सा
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक किया गया। 10 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेली गई, जिसके बाद शीर्ष चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भारत ने चीन को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी के नक्शे पर उभरा भोपाल
इस प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के बाहरी इलाके नाथू बरखेड़ा स्थित नवनिर्मित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। करीब 137 एकड़ में विकसित हो रहे इस मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला हॉकी स्टेडियम तैयार किया गया है। इसे एफआईएच कैटेगरी-1 प्रमाणन प्राप्त है और इसमें करीब 4,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। दूसरे चरण में इंडोर स्पोर्ट्स फैसिलिटी, ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल, 300 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, घुड़सवारी के लिए क्रॉस-कंट्री ट्रैक और स्पोर्ट्स साइंस सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। वहीं, तीसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और साइक्लिंग सुविधाएं प्रस्तावित हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस जीत ने न केवल देश को चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का गौरव दिलाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजन स्थल के रूप में भोपाल की पहचान को भी नई मजबूती दी है।