Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   WWE star Rey Mysterio announces retirement from Professional Wrestling know carrer and profile

डब्ल्यूडब्ल्यूई: रे मिस्टेरियो का संन्यास का एलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला? तीन दशक का सफर होगा खत्म

Sun, 29 Nov 2026 03:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार रेसलर रे मिस्टोरियो ने पेशेवर रेसलिंग से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। मिस्टोरिया अगले साल आखिरी बार रिंग में उतेंगे। उन्होंने बताया कि कब वह आखिरी बार खेलेंगे।

विज्ञापन
WWE star Rey Mysterio announces retirement from Professional Wrestling know carrer and profile
रे मिस्टेरियो - फोटो : IANS

विस्तार

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने घोषणा की है कि वह अगले साल प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास ले लेंगे। उनका आखिरी मुकाबला 12 जून को मेक्सिको सिटी में होगा, जिसके साथ ही तीन दशकों से अधिक समय तक चला उनका करियर समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन


51 वर्षीय रे मिस्टेरियो ने रविवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के 'सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स' इवेंट के बाद यह घोषणा की। उन्होंने पुष्टि की है कि उनका विदाई मुकाबला 'एस्टाडियो बैनोर्टे' में होगा। मिस्टेरियो ने कहा, 2027 में हम मेक्सिको सिटी जा रहे हैं, जिसे पहले 'एस्टाडियो एज्टेका' कहा जाता था अब 'एस्टाडियो बैनोर्टे' के नाम से जाना जाता है। हम 12 जून को वहां होंगे। वह मेरा आखिरी मैच होगा।
विज्ञापन


मिस्टेरियो 'सर्वाइवर सीरीज' में भी एक्शन का हिस्सा थे। उन्होंने 'टीम मेक्सिको' और 'टीम अमेरिका' के बीच हुए 5-ऑन-5 एलिमिनेशन मुकाबले में हिस्सा लिया। वह पेंटा, रे फेनिक्स, ड्रैगन ली और एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ टीम में थे। उनकी टीम ने सीएम पंक, कोडी रोड्स, सेठ रॉलिन्स, जेवॉन इवांस और एलए नाइट वाली मजबूत विरोधी टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कैसा रहा प्रोफेशनल रेसलिंग का करियर
इस घोषणा के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई ने पुष्टि की कि इस दिग्गज रेसलर का आखिरी मुकाबला 12 जून को मेक्सिको सिटी में होने वाले एक 'प्रीमियम लाइव इवेंट' का हिस्सा होगा। मिस्टेरियो ने 1989 में एक किशोर के रूप में अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। 2002 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में आने से पहले उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग (डब्ल्यूसीडब्ल्यू), एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग (ईसीडब्ल्यू), एएए और सीएमएलएल जैसे प्रमोशनों में काम करके काफी नाम कमाया।

मास्क में ही नजर आए रे मिस्टेरियो 
उन्होंने मेक्सिको की 'लुचा लिब्रे' (हाई-फ्लाइंग स्टाइल) रेसलिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके रंग-बिरंगे मास्क, शानदार एथलेटिसिज्म और उनका मशहूर '619' फिनिशिंग मूव उनकी रेसलिंग पहचान का मुख्य हिस्सा बन गए। अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर के दौरान, मिस्टेरियो ने तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप, रॉयल रंबल, तीन यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल, दो इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल और पांच टैग टीम चैंपियनशिप जीतीं। इसके अलावा, उन्होंने तीन बार क्रूजरवेट चैंपियनशिप भी जीती और 'ग्रैंड स्लैम चैंपियन' का दर्जा हासिल किया। खेल में उनके योगदान को मान्यता देते हुए, 2023 में उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed