फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey India Announces team India for hero Asia cup Manpreet Singh named captain

मनप्रीत सिंह हॉकी टीम के कप्तान, एशिया कप में संभालेंगे कमान 

Sat, 16 Sep 2017 11:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 16 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
hockey India Announces team India for hero Asia cup Manpreet Singh named captain
मनप्रीत सिंह
हॉकी इंडिया ने शनिवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। 11 से 22 अक्टूबर के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को टीम की कमान दी गई है वहीं फॉर्वरड एसवी सुनील को उपकप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन


हालिया यूरोप दौरे पर हॉकी इंडिया ने कुछ युवा खिलाड़ियों को आजमाया था। लेकिन एशिया कप के लिए उन्होंने एक बार फिर सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। गोलकीपर आकाश चिकते और सूरज करकेरा टीम में बने हुए हैं जबकि डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और सुरेंदर कुमार ने यूरोप दौरे पर आराम दिये जाने के बाद वापसी की है। पूर्व कप्तान सरदार सिंह, सुनील, आकाशदीप सिंह और सतबीर सिंह की टीम में वापसी हुई है। 
विज्ञापन


टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा- मुझे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी इस टीम के साथ काम करने का इंतजार है। एशिया कप साथ में हमारा पहला टूर्नामेंट होगा और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। उन्होंने कहा, मैंने टीम को नीदरलैंड में देखा है और मैं इस टीम की ऊर्जा का कायल हूं। टूर्नामेंट में हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप में भारत को जापाना, पाकिस्तान और मेजबान बांग्लादेश के साथ जगह मिली है। भारत की पहली भिड़ंत 11 अक्टूबर को जापान से होगी। इसके बाद 13 को मेजबान बांग्लादेश भारत से भिड़ेगा। लीग चरण में भारत का आखिरी मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 15 अक्टूबर को होगा। 


टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : आकाश चिकते , सूरज करकेरा  डिफेंडर : दिप्सन टिर्की, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार  मिडफील्डर: एस के उथप्पा, सरदार सिंह, मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसना सिंह , सुमित  फारवर्ड: एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह, सतबीर सिंह ।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed