फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hasan sardar reminds of 1982 world cup when pakistan did not clash with india

विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबले की हसरत पाकिस्तान की आज भी अधूरी

Tue, 04 Dec 2018 08:48 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, भुवनेश्वर
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Tue, 04 Dec 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
hasan sardar reminds of 1982 world cup when pakistan did not clash with india
हसन सरदार

अपने जमाने के पाकिस्तान के बेहतरीन सेंटर हाफ हसन सरदार यहां हॉकी विश्व कप में अपनी टीम के मैनेजर के रूप में आए हैं। हसन सरदार की भारत में बॉम्बे (अब मुंबई) 1982 में हुए हॉकी विश्व कप से कई मीठी यादें जुड़ी हैं। 

विज्ञापन


हसन सरदार की कलाकारी से तब पाकिस्तान ने जर्मनी को फाइनल में 3-1 से हरा कर हॉकी विश्व कप जीता था। बॉम्बे विश्व कप पहला मौका जब हसन सरदार भारत आए थे।

एफआईएच रैंकिंग में 13वें नंबर की टीम पाकिस्तान की यहां विश्व कप में एफआईएच रैंकिंग में अपने से कहीं उंची छठे स्थान पर काबिज जर्मनी की टीम से पूल ऑफ डी कहे जा रहे पूल डी में कड़े संघर्ष के बाद 0-1 से हारने के बावजूद अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया।  हसन सरदार ने यहां बीते जमाने की यादों को साझा करते हुए अतीत की यादों में खो गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, '1982 का बॉम्बे हॉकी विश्व कप हमारे लिए यादगार रहा। तब हमने जर्मनी को फाइनल में हराकर विश्व कप खिताब जीता था। तब हमें लगा था कि हमारा भारत से इस विश्व कप में मुकाबला होगा। तब भारत और हमारी पाकिस्तान टीम अलग पूल में थी। भारत के सेमीफाइनल में न पहुंच पाने से हमारी उससे खेलने की हमारी हसरत अधूरी रह गई थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक और रोचक बयां करते हुए कहा, '1982 के एशियाई खेलों में मेरी जब राजीव गांधी से मुलाकात हुई तो उन्होंने मुझे बताया था कि उनकी मां इंदिरा गांधी ने उन्हें 1982 के एशियाई खेलों के कामयाब आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब राजीव गांधी यूथ कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। तब हमारी भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात हुई थी तो मैंने उनसे कहा था कि भारत ने 1982 के एशियाई खेलों की शानदार मेजबानी की है। भारत को अब ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी करनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed