फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi

CWG 2022: सातवें दिन सुधीर और श्रीशंकर ने भारत को दिलाई कामयाबी, अब तक सात मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए

Fri, 05 Aug 2022 10:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 05 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 20 पदक जीते हैं, जिसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। सातवें दिन भारत के लिए सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चारों ने अपना पदक पक्का कर लिया है। 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
सुधीर, मुरली श्रीशंकर और पीवी सिंधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत ने दो पदक जीते। पैरा-पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण और ट्रैक एंड फील्ड में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा बर्मिंघम में भारतीय ‘पंच’ का दम नजर आने लगा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

बॉक्सिंग में दिखा भारत का दम

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
अमित पंघाल, सागर अहलावत और जैस्मिन - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को मेन्स बॉक्सिंग में विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल (48 किलो भारवर्ग),  सागर अहलावत (92 किलो भारवर्ग), रोहित टोकस (67 किलो भारवर्ग) और महिलाओं में जैस्मिन लैंबोरिया (60 किलो भारवर्ग) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश के लिए चार और पदक तय कर दिए हैं।

अब तक सात भारतीय मुक्केबाज अंतिम चार में पहुंच चुके हैं। इससे पहले मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो भारवर्ग), निकहत जरीन (50 किलो भारवर्ग) और नीतू (48 किलो भारवर्ग) सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। 

भारत को अब तक 20 पदक 

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर और मुरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन पहले यानी बुधवार को भारत ने पांच पदक हासिल किए थे। जूडो खिलाड़ी तूलिका मान (78 किलो भारवर्ग) ने रजत दिलाया जबकि भारोत्तोलन में लवप्रीत और गुरदीप के कांस्य पदक के अलावा, स्क्वैश में सौरव घोषाल और हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने पदक दिलाया। भारत अब तक छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक लेकर पदक तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है। 



भारत के पदक विजेता
  • 6 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पैरा-पावरलिफ्टिंग)।
  • 7 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर।
  • 7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।
विज्ञापन

पहले जानें सातवें दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
मुूरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

पैरा-पावरलिफ्टिंग

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
सुधीर स्वर्ण पदक के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। अपने आखिरी अटैम्प्ट में सुधीर 217 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। सुधीर की कहानी यहां पढ़ें...

लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर को रजत

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
मुरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है। श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं। इससे पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में सुरेश बाबू ने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह लॉन्ग जंप में भारत के लिए प्रज्यूषा के बाद दूसरा रजत पदक है। श्रीशंकर की कहानी यहां पढ़ें...

बैडमिंटन: सिंधु, आकर्षी, लक्ष्य और श्रीकांत प्री क्वार्टर में 

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सात्विक-चिराग - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पुसराला वेंकटा (पीवी)सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने मालदीव की फातिमा को 21-4, 21-11 से तो श्रीकांत ने युगांडा के डेनियल को 21-9, 21-9 से हराया। लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में सेंट हेलेना आइलैंड के वर्नोन स्मीड को 21-4, 21-5 से हराया। वहीं, आकर्षी को वॉक थ्रू मिला, क्योंकि पाकिस्तान की माहूर चोटिल हो गई थीं।

हिमा दास सेमीफाइनल में

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया
धाविका हिमा दास ने हीट नंबर दो में शीर्ष पर रहते हुए 200 मीटर के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। उन्होंने 23.42 सेकंड का समय निकाला। 

मंजू बाला हैमर थ्रो के फाइनल में

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
राजस्थान की हैमर थ्रोअर मंजू बाला सिंह - फोटो : social media
भारतीय एथलीट मंजू बाला 59.68 की थ्रो के साथ हैमर थ्रो के फाइनल में पहुंच गई हैं। वह शीर्ष 12 एथलीटों में शामिल रहीं।

बॉक्सिंग में भारत के चार पदक हुए पक्के

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
अमित पंघाल, सागर, जैस्मिन - फोटो : सोशल मीडिया
  • 60 किग्रा भारवर्ग में भारत की जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की टोरी ग्रांटन को हराया है।
  • अमित पंघाल भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन को 48 किलो वेट कैटेगरी में 5-0 से हराया।
  • 92 किलोग्राम भारवर्ग में सागर अहलावत ने सेशेल्स के केड्डी इवान्स को 5-0 से हराया।
  • भारतीय बॉक्सर रोहित टोकस ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नियूए के जेवियर माताआफा इकिनोफो को 5-0 से हराया।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

टेबल टेनिस

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
साथियान और मनिका बत्रा - फोटो : social media
  • टेबल टेनिल मेन्स डबल्स में अचंता शरत कमल और साथियान की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 32 में इस जोड़ी ने जोएल एलेने और जोनाथन वान लांगे की जोड़ी को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-2, दूसरा गेम 11-5 और तीसरा गेम 11-6 से जीता।
  • मेन्स डबल्स में ही राउंड ऑफ 32 में हरमत देसाई और सानिल शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने साइप्रस की आइयोसिफ एलिया और क्रिस्टोस सावा की जोड़ी को 11-6, 11-5, 11-1 से हराया।
  • भारत की स्टार टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा महिला सिंगल्स के प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मनिका डिफेंडिंग चैंपियन हैं। 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका ने स्वर्ण जीता था। मनिका ने कनाडा की चिंग नेम फू को 4-0 से हराया।
  • टेबल टेनिस में महिला एकल में श्रीजा अकुला और रीथ रिश्या राउंड ऑफ 32 में अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहीं। श्रीजा ने मलेशिया की केरेन लीन को 12-10, 12-10, 4-11, 11-8, 11-8 से हरा दिया।  वहीं, रीथ ने चार्लेट बार्डस्ले को 11-8, 10-12, 11-6, 12-10, 11-3 से हरा दिया। दोनों खिलाड़ी महिला सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं।
  • टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और अकुल श्रीजा की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड की कैचकार्ट ओवेन और अर्ली सोफी की जोड़ी को 3-0 से हरा दिया। पहला गेम भारतीय जोड़ी ने 11-7 से जीता। दूसरा गेम अचंता और अकुला ने 11-8 और तीसरा गेम 11-9 से अपने नाम किया।
  • टेबल टेनिस में साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी ने मिश्रित युगल में सेशेल्स के क्रेया मिक और सिनॉन लौरा की जोड़ी को 11-1, 11-3, 7-1 से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। 

हॉकी

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 

वेल्स के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल दागे। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं, एक गोल गुरजंत सिंह ने किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फरलोंग ने ड्रैग फ्लिक से किया। पूरी खबर यहां पढ़ें...

स्क्वैश

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
दीपिका पल्लीकल
  • स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में दीपिक पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में वेल्स की एमिली व्हीटलॉक और पीटर क्रीड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। सौरव-पल्लीकल ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीता। 
  • इसके बाद महिला डबल्स में दीपिक पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने बारबाडोस की मीगन बेस्ट और अमांडा हेवुड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। पहला गेम  पल्लीकल और चिनप्पा की जोड़ी ने 11-4 और दूसरा गेम 11-4 से जीता। 
  • स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की डोना लॉबन और कैमरून पिली की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 8-11, 9-11 से हराया। 
  • स्क्वैश में महिला डबल्स में सुनैना और अनहत की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने येहिनी कुरुपू और चनिथमा सिनैली की जोड़ी को 11-9, 11-4 से हराया।

लॉन बॉल में मृदुल बोरगोहेन हारीं

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights Sudhir Murali Sreeshankar PV Sindhu Birmingham CWG News Updates Hindi
मृदुल बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया
लॉन बॉल में मृदुल बोरगोहेन को हार का सामना करना पड़ा है। जर्सी के रॉस डेविस ने उन्हें 13-21 के अंतर से हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed