फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 boxer Amit Panghal Jaismine Sagar Ahlawat Rohit Tokas quarterfinal match result

CWG 2022: मुक्केबाजी में भारत के तीन और पदक पक्के, अमित पंघाल के बाद जैस्मिन और सागर भी सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 04 Aug 2022 09:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 Aug 2022 09:40 PM IST
सार

खेलों के छठे दिन (तीन अगस्त) तीन पदक पक्के हुए थे। वहीं, सातवें दिन (चार अगस्त) को तीन और पदक उसमें जुड़े। गुरुवार को अमित पंघाल, जैस्मिन और सागर अहलावत ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 boxer Amit Panghal Jaismine Sagar Ahlawat Rohit Tokas quarterfinal match result
अमित पंघाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मुक्केबाजी में भारत के लिए अब तक छह पदक पक्के हो चुके हैं। खेलों के छठे दिन (तीन अगस्त) तीन पदक पक्के हुए थे। वहीं, सातवें दिन (चार अगस्त) को तीन और पदक उसमें जुड़े। गुरुवार को अमित पंघाल, जैस्मिन और सागर अहलावत ने शानदार प्रदर्शन किया। तीनों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन

मुक्केबाजी में दिन की शुरुआत अमित पंघाल ने शानदार तरीके से की। उन्होंने फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) स्पर्धा में स्कॉटलैंड के लेनोन मुलीगन को 5-0 से परास्त कर दिया। पंघाल ने मुलीगन के खिलाफ शानदार डिफेंस किया। उनके डिफेंस से मुलीगन थक गए। पंघाल ने बीच-बीच में हमले कर अंक जुटाए। पंघाल पिछली बार गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने में सफल हुए थे। इस बार उनकी नजर पदक के रंग को बदलने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित पंघाल के बाद जैस्मीन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन को 4-1 से हराया। महिला की लाइटवेट (60 किग्रा) स्पर्धा में जैस्मिन सेमीफाइनल में पहुंच गईं। जैस्मीन के बाद सागर अहलावत ने मुक्केबाजी में देश के लिए छठा पदक पक्का किया। सागर ने सेशेल्स के कैडी इवान्स एग्नेस को +92 किग्रा भारवर्ग में हराया। हरियाणा के मुक्केबाज 22 साल के सागर ने एग्नेस को 5-0 से हराया।
विज्ञापन

निकहत जरीन (50 किग्रा), नीतू (48 किग्रा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने वर्गों में पदक पक्के कर चुके हैं। वहीं, बुधवार को ओलंपिक में पदक जीतने वाली लवलीन बोर्गोहेन और आशीष कुमार को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed