{"_id":"62ebbef6316e2f290b582816","slug":"india-vs-wales-mens-hockey-match-live-score-updates-india-against-wales-live-score-semifinal-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WAL: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में, वेल्स को 4-1 से हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IND vs WAL: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में, वेल्स को 4-1 से हराया
Thu, 04 Aug 2022 08:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:37 PM IST
सार
IND vs WALES HOCKEY HIGHLIGHTS: वेल्स के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल दागे। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2014 में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी।
वेल्स के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल दागे। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं, एक गोल गुरजंत सिंह ने किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फरलोंग ने ड्रैग फ्लिक से किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं
पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। आठवें मिनट में ललित उपाध्याय ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने रोक लिया। इसके बाद अगले ही मिनट में वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इस प्रयास में विफल रहे। 10वें मिनट में वेल्स के जेम्स कार्सन ने शॉट लिया, पर वह भारतीय डिफेंडर्स को भेदने में नाकाम रहे।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने दागे दो गोल
हरमनप्रीत सिंह
भारत को 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद 19वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर भी हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से अपना और टीम के लिए इस मैच का दूसरा गोल दागा। हाफ-टाइम तक भारत ने वेल्स पर 2-0 की बढ़त बनाई हुई थी।
तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने लगाई हैट्रिक
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे क्वार्टर में वेल्स ने काउंटर अटैक किया। हालांकि, उनकी हर कोशिश को भारतीय डिफेंडर्स ने नाकाम किया। इसके बाद 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ललित उपाध्याय के डिफ्लेक्शन को वेल्स के खिलाड़ी ने शरीर से रोका। इस पर रेफरी ने भारत को पेनल्टी स्ट्रोक का न्योता दिया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग भारत को तीसरे क्वार्टर में 3-0 की बढ़त दिलाई।
चौथे क्वार्टर में गुरजंत ने दागा गोल
गुरजंत सिंह
चौथे क्वार्टर में गुरजंत सिंह ने 49वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागा और भारत को चार गोल की बढ़त दिलाई। इसके बाद वेल्स ने वापसी की कोशिश की और 55वें मिनट में गैरेथ फरलोंग ने पेनल्ट कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। इस तरह उन्होंने स्कोर 4-1 कर दिया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और भारत ने आखिरी कुछ मिनट में शानदार डिफेंडिंग कर वेल्स को कोई और गोल नहीं करने दिया।
भारत के लिए वेल्स पर जीत जरूरी था
भारत के लिए इस मैच में जीतना या ड्रॉ करना जरूरी था, क्योंकि मैच से पहले भारत के सात और वेल्स के छह अंक थे और इंग्लैंड के सात अंक हैं। हारने पर टीम इंडिया पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगता। हालांकि, अब भारतीय टीम जीत चुकी है। भारत के ग्रुप यानी ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दो टीमें मिल चुकी हैं। भारत और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
भारतीय पुरुष टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय
मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम 3-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 4-4 से स्कोर बराबर किया था। वहीं, तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कनाडा को 8-0 से रौंद दिया। चौथे मैच में भारत ने वेल्स पर 4-1 से जीत हासिल की।
कोच ग्राहम रीड के साथ भारतीय हॉकी टीम

भारतीय पुरुष टीम पूल-बी में पहले नंबर पर
कनाडा के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर पहुंच गई थी। वेल्स पर जीत से टीम इंडिया ने ग्रुप में पहले स्थान पर रहने का अपना दावा मजबूत कर लिया है। भारत ने ग्रुप स्टेज चार मैचों में 10 अंक के साथ खत्म किया। भारत का गोल डिफ्रेंस +22 है। यानी भारत ने 27 गोल दागे हैं और पांच गोल उनके खिलाफ हुए हैं।
इस तरह भारत का गोल डिफ्रेंस 22 का है। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड का गोल डिफ्रेंस +8 का है। इंग्लैंड को कनाडा के खिलाफ एक मैच खेलना है। इंग्लैंड को ग्रुप में टॉप करने के लिए कनाडा के खिलाफ 15 गोल करने होंगे। ऐसा नहीं हुआ तो भारतीय टीम ग्रुप-बी में शीर्ष पर ही रहेगी। ऐसे में भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना नहीं करना होगा। वेल्स की टीम राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई।

ग्रुप-ए का हाल
वहीं, पूल-ए में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के समान 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल डिफ्रेंस की वजह से न्यूजीलैंड दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। इन दोनों के बीच मैच होना है, जिससे ग्रुप-ए से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम मिलेगी। पाकिस्तान की टीम पूल-ए में चौथे स्थान पर है।
स्वर्ण पदक है निशाने पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत की अगुआई में राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।
गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वी की चुनौती से पार पाना है।