{"_id":"62ec3077e1c3f42b076706e1","slug":"commonwealth-games-2022-murali-sreeshankar-wins-silver-medal-best-ever-finish-by-an-indian-male-long-jumper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, लॉन्ग जंप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, लॉन्ग जंप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट
Fri, 05 Aug 2022 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:38 AM IST
सार
श्रीशंकर का पदक भारत के लिए सातवें दिन का पहला पदक रहा। वहीं, पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने सातवें दिन स्वर्ण पदक भी जीता। इससे पहले चार भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच गए और भारत के लिए चार पदक भी पक्का कर लिया। मेन्स बॉक्सिंग में अमित पंघाल, सागर अहलावत, रोहित टोकस और महिलाओं में जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
मुरली श्रीशंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है। श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में सुरेश बाबू ने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह लॉन्ग जंप में भारत के लिए प्रज्यूषा के बाद दूसरा रजत पदक है।
मुरली श्रीशंकर
मुरली श्रीशंकर
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें दिन भारत के लिए पहला पदका
श्रीशंकर का पदक भारत के लिए सातवें दिन का पहला पदक रहा। श्रीशंकर के बाद पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले चार भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच गए और भारत के लिए चार पदक भी पक्का कर लिया। मेन्स बॉक्सिंग में अमित पंघाल, सागर अहलावत, रोहित टोकस और महिला बॉक्सिंग में जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कुल मिलाकर सात भारतीय बॉक्सर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने-अपने इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। भारत अब तक बर्मिंघम में कुल 20 पदक जीत चुका है। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।
मुरली श्रीशंकर
मुरली श्रीशंकर
श्रीशंकर का पदक बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। मुरली श्रीशंकर ने अपने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.84 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया था। श्रीशंकर ने पहला अटैम्प्ट 7.60 मीटर का, दूसरा अटैम्प्ट 7.84 मीटर का तीसरा अटैम्प्ट भी 7.84 मीटर का किया। पहले तीन अटैम्प्ट के बाद श्रीशंकर छठे स्थान पर रहे थे।
गोल्ड मेडलिस्ट के बराबरी की छलांग फिर भी श्रीशंकर को सिल्वर
वहीं, श्रीशंकर का चौथा अटैम्प्ट फाउल रहा था। पांचवें अटैम्प्ट में श्रीशंकर ने 8.08 मीटर का शानदार जंप लगाया और छठे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। श्रीशंकर का छठा अटैम्प्ट फाउल रहा। स्वर्ण पदक जीतने वाले बहामास के लकन नैरन ने भी 8.08 मीटर का ही जंप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह जंप अपने दूसरे अटैम्प्ट में ही लगाया था। इस वजह से उन्हें स्वर्ण पदक मिला। वहीं, श्रीशंकर ने पांचवें प्रयास में ऐसा किया। तीसरे स्थान पर 8.06 मीटर के जंप के साथ दक्षिण अफ्रीका के जोवान वान वूरन रहे। उन्हें कांस्य पदक मिला।
भारत के एक और एथलीट मोहम्मद अनीस याहिया छह प्रयासों के बाद 7.97 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ पांचवें स्थान पर रहे। याहिया ने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.72 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया। याहिया का पहला प्रयास फाउल रहा। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.65 मीटर का जंप लगाया। तीसरे प्रयास में याहिया ने 7.72 मीटर का जंप लगाया। तीन अटैम्प्ट के बाद याहिया आठवें स्थान पर रहे थे। चौथे अटैम्प्ट में याहिया ने 7.74 मीटर का जंप लगाया। याहिया का पांचवां अटैम्प्ट 7.58 मीटर और छठा अटैम्प्ट 7.97 मीटर का रहा।
अनीस याहिया
अनीस याहिया