फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: India’s Four Archery Teams Reach Semifinals, Surfers Advance in Shortboard Event

एशियन गेम्स: तीरंदाजी में भारत का चौतरफा दम, चारों कंपाउंड-रिकर्व टीमें सेमीफाइनल में; सर्फिंग में भी बढ़े कदम

Sun, 27 Sep 2026 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Sep 2026 10:20 AM IST
सार

भारत ने एशियन गेम्स की तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष, महिला कंपाउंड और मिक्स्ड रिकर्व-कंपाउंड टीमों समेत चारों टीमों के सेमीफाइनल में जगह बनाई। कंपाउंड टीमों का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। वहीं, सर्फिंग में शुगर शांति, कमली प्रकाश और शिवराज बाबू ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
Asian Games: India’s Four Archery Teams Reach Semifinals, Surfers Advance in Shortboard Event
तीरंदाजी - फोटो : IANS

विस्तार

भारत ने एशियन गेम्स 2026 की तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों के साथ-साथ मिक्स्ड रिकर्व और कंपाउंड टीमों में भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, सर्फिंग में भी तीन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मिक्स्ड टीमों ने भी किया कमाल
कंपाउंड मिक्स्ड टीम में चिकिथा तानिपार्थी और साहिल जाधव ने राउंड ऑफ 16 में मंगोलिया को 160-146 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 159-154 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रिकर्व मिक्स्ड टीम में धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोद ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में यूएई को 6-0 से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में वियतनाम को भी 6-0 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पुरुष और महिला कंपाउंड टीमें भी सेमीफाइनल में
इससे पहले भारत की पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की की। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तानिपार्थी और पृथिका प्रदीप की महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 233-230 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम ने राउंड ऑफ 16 में मंगोलिया को 238-223 से शिकस्त दी थी। कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम की पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में भूटान को 235-232 से हराया। भारतीय टीम ने राउंड ऑफ 16 में यूएई को 235-215 से मात दी थी। पुरुष और महिला दोनों कंपाउंड टीमें अब सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना करेंगी। मेडल राउंड 30 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलए28 ओलंपिक कोटा भी दांव पर
कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि एलए28 में इस डिसिप्लिन का ओलंपिक डेब्यू होना है। एशियन गेम्स में इस स्पर्धा के जरिए एक कोटा स्थान उपलब्ध है, जिससे मुकाबले का महत्व और बढ़ गया है। एशियन गेम्स में एलए28 ओलंपिक के लिए कुल आठ कोटा स्थान उपलब्ध हैं। रिकर्व पुरुष और महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो-दो कोटा स्थान हैं, जबकि रिकर्व मिक्स्ड टीम और कंपाउंड मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-एक कोटा स्थान मिलेगा। भारत ने हांगझोऊ 2023 में तीरंदाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड नौ पदक जीते थे। इनमें पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य शामिल थे। कंपाउंड तीरंदाजों ने सभी पांच स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि रिकर्व टीमों ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था।


सर्फिंग में भी भारतीयों का शानदार प्रदर्शन
सर्फिंग में शुगर शांति गायेन और कमली प्रकाश ने महिलाओं के शॉर्टबोर्ड इवेंट में अपनी-अपनी हीट जीतकर राउंड-3 में जगह बनाई। शुगर शांति ने 7.33 का स्कोर करके चीनी ताइपे की चेन वान-यू को हराया, जिन्होंने 5.40 का स्कोर किया। वहीं, कमली प्रकाश ने 7.57 का स्कोर बनाकर सिंगापुर की कैमिली मैरी स्पैकारोटेला को पछाड़ा, जिन्होंने 4.50 का स्कोर किया। शिवराज बाबू ने भी राउंड-3 में जगह बनाई। उन्होंने दो वेव में कुल 8.96 का स्कोर करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी दावूद खादिर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed