फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu Beats Tomoka Miyazaki 2-0, Reaches Quarterfinals at Asian Games

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधू की शानदार जीत, जापान की टोमोका को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Sat, 26 Sep 2026 09:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 26 Sep 2026 09:53 PM IST
सार

पीवी सिंधू ने एशियन गेम्स में जापान की टोमोका मियाजाकी को सीधे दो गेमों में 21-9, 21-13 से हराया।इस शानदार जीत के साथ सिंधू ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन
PV Sindhu Beats Tomoka Miyazaki 2-0, Reaches Quarterfinals at Asian Games
पीवी सिंधू - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। तीसरे दौर के मुकाबले में सिंधू ने जापान की टोमोका मियाजाकी को सीधे दो गेमों में 21-9, 21-13 से हराया। दिन का यह सिंधू का दूसरा मुकाबला था, लेकिन उनके खेल पर थकान का कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन

पहले गेम से ही सिंधू का दबदबा
मुकाबले की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और स्कोर 3-2 तक पहुंचा। इसके बाद सिंधू ने अपनी लय हासिल कर ली। उन्होंने अपनी लंबाई, कोर्ट कवरेज और सटीक शॉट्स के दम पर मियाजाकी पर लगातार दबाव बनाया। जापानी खिलाड़ी सिंधू के आक्रामक खेल का जवाब नहीं दे सकीं और कई रैलियों में गलतियां करती नजर आईं। सिंधू ने इसका फायदा उठाते हुए लगातार अंक बटोरे और पहला गेम आसानी से 21-9 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी बरकरार रखा दबदबा
दूसरे गेम में मियाजाकी ने वापसी की कोशिश की और शुरुआती रैलियों में सिंधू को चुनौती देने की कोशिश की। एक समय स्कोर 6-9 रहा, लेकिन सिंधू ने जल्द ही मुकाबले पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपनी बढ़त को लगातार मजबूत किया। स्कोर 11-6 और फिर 17-11 होने के बाद सिंधू जीत की ओर तेजी से बढ़ती गईं। मियाजाकी ने रैलियों में संघर्ष किया, लेकिन सिंधू की कोर्ट पर मौजूदगी और अनुभव के सामने वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकीं। सिंधू ने दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में सिंधू
इस जीत के साथ पीवी सिंधू ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने मियाजाकी के खिलाफ दोनों गेमों में अपना दबदबा बनाए रखा और बिना कोई गेम गंवाए अगले दौर का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed