Live
Asian Games 2026 Live: मुक्केबाज अंकुश सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का; उन्नति ने अकाने को दूसरे गेम में हराया
{"_id":"6ab869359168b1cb7105c416","slug":"asian-games-2026-live-manu-bhaker-in-action-indian-archers-eye-medals-squash-finals-today-2026-09-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: मुक्केबाज अंकुश सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का; उन्नति ने अकाने को दूसरे गेम में हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 27 Sep 2026 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:59 AM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होंगे। मनु भाकर शूटिंग में उतरेंगी, जबकि भारतीय तीरंदाज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे। हरजिंदर कौर भारोत्तोलन में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। स्क्वैश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के फाइनल मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में भी कई भारतीय पदक की रेस में होंगे।
विज्ञापन
अंकुश और उन्नति
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
09:58 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: उन्नति-यामागुची का निर्णायक गेम रोमांचक, भारतीय खिलाड़ी 8-11 से पीछे
उन्नति हूडा और विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची के बीच क्वार्टर फाइनल का निर्णायक गेम रोमांचक हो गया है। ब्रेक के समय उन्नति 8-11 से पीछे चल रही हैं। हालांकि, ब्रेक के बाद उन्नति उस तरफ से खेलेंगी, जहां से उन्होंने दूसरा गेम जीता था। दूसरी ओर, यामागुची भी चोट से परेशान नजर आ रही हैं और कोर्ट पर उनकी मूवमेंट पहले जैसी नहीं दिख रही है। पहला गेम यामागुची ने 21-16 से जीता था, जबकि दूसरा गेम उन्नति ने 21-14 से अपने नाम किया।09:54 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में अंकुश सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का
बॉक्सिंग में पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग में भारत के अंकुश पंघाल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेकरुज सालिमोव को सर्वसम्मति से 5-0 से हराया। तीनों राउंड अंकुश जीतने में कामयाब रहे और सेमीफाइनल में पहुंच गए। इसी के साथ अंकुश ने भारत के लिए मुक्केबाजी में पदक पक्का कर लिया है।
विज्ञापन
09:52 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में उन्नति हूडा ने यामागुची को चौंकाया, स्कोर 1-1
उन्नति हूडा ने शानदार वापसी करते हुए विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची को क्वार्टर फाइनल के दूसरे गेम में हरा दिया। थकान से जूझने के बावजूद उन्नति ने दमदार खेल दिखाया और दूसरा गेम 21-14 से अपने नाम किया। पहला गेम यामागुची ने 21-16 से जीता था। इस जीत के साथ मुकाबला अब निर्णायक तीसरे गेम में पहुंच गया है। हालांकि, उन्नति के लिए चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि वह पहले दो गेम के बाद काफी थकान से जूझ रही हैं। अगर उन्नति यह मुकाबला जीत जाती हैं तो एशियन गेम्स 2026 में उनका पदक पक्का हो जाएगा।09:41 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग के ट्रैप में नीरू शीर्ष पर, टीम स्पर्धा में भारत दूसरे स्थान पर
महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत की नीरू ने शानदार प्रदर्शन किया और 48 अंक के साथ व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारत की मनीषा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 24वें स्थान पर हैं। टीम स्पर्धा में भारत 130 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन 136 अंक के साथ शीर्ष पर है।09:27 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: एथलेटिक्स में श्रीशंकर और सोलोमन को एक और मौका
मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन अपनी पहली छलांग में सीधे क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर सके, लेकिन दोनों को आगे एक और मौका मिलेगा। श्रीशंकर ने 7.67 मीटर, जबकि सोलोमन ने 7.61 मीटर की छलांग लगाई। लंबी कूद के फाइनल के लिए स्वत: क्वालिफिकेशन मार्क 7.90 मीटर है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी अभी प्रतियोगिता से बाहर नहीं हुए हैं और उनके पास क्वालिफाई करने के लिए और प्रयास बाकी हैं।
09:26 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में उन्नति हूडा ने दी टक्कर, यामागुची ने जीता पहला गेम
उन्नति हूडा ने विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची के खिलाफ अच्छी टक्कर दी, लेकिन जापानी खिलाड़ी की रफ्तार और कोर्ट कवरेज के सामने उन्हें परेशानी हुई। उन्नति की फिटनेस भी इस गेम में चर्चा का विषय रही। यामागुची के लगातार ड्रॉप शॉट उन्नति के लिए परेशानी बने रहे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें पहला गेम 16-21 से गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: एथलेटिक्स में महिलाओं की बाधा दौड़ में भारत को डबल खुशी
भारत की विथ्या रामराज और अनु राघवन ने महिलाओं की बाधा दौड़ के फाइनल में जगह बना ली है। विथ्या रामराज ने 55.73 सेकंड के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल का टिकट कटाया। उनसे आगे कजाखस्तान की अदेलिना जेम्स रहीं, जिन्होंने अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया। वहीं, अनु राघवन ने भी अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 0.7 सेकंड बेहतर किया। अब फाइनल में अनु के साथ विथ्या भी भारत की चुनौती पेश करेंगी।
09:23 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: एथलेटिक्स में लंबी कूद में श्रीशंकर की 7.67 मीटर की छलांग
मुरली श्रीशंकर पुरुष लंबी कूद की हीट में उतर चुके हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत 7.67 मीटर की छलांग के साथ की। उनके स्तर के हिसाब से यह औसत शुरुआत है। उन्होंने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 8.00 मीटर की छलांग के साथ की थी। तमिलनाडु के डेविड सोलोमन भी इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली कोशिश में 7.61 मीटर की छलांग लगाई।09:20 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: घुड़सवारी में भारत का अभियान बिना पदक खत्म
एशियन गेम्स 2026 में घुड़सवारी में भारत का अभियान बिना पदक के खत्म हो गया। पुरुष व्यक्तिगत ड्रेसाज फाइनल में भारत के विपुल छेड़ा आठवें और जय सूद नौवें स्थान पर रहे। भारत ने एशियन गेम्स 2022 में घुड़सवारी में दो पदक जीते थे। टीम ड्रेसाज स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अनुष अग्रवाला ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। अनुष उस स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन एशियन गेम्स 2026 के लिए उनका चयन नहीं हुआ।
09:20 AM, 27-Sep-2026