{"_id":"6ab66b1d03b06191f90f9a40","slug":"asian-games-2026-five-major-misses-for-india-from-badminton-to-shooting-how-medals-slipped-away-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026 के पांच बड़े उलटफेर: बैडमिंटन से लेकर निशानेबाजी तक, किस तरह पदक से चूका भारत? हाथ लगी निराशा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स 2026 के पांच बड़े उलटफेर: बैडमिंटन से लेकर निशानेबाजी तक, किस तरह पदक से चूका भारत? हाथ लगी निराशा
Sat, 26 Sep 2026 05:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:59 AM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 जारी है और भारतीय दल इसमें ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की कोशिश कर रहा है। भारत ने अब तक 20+ पदक अपने नाम कर लिए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो पदक से चूक गए। आइए जानते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जो अपने इवेंट में पदक नहीं ला सके हैं...
विज्ञापन
एशियन गेम्स
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एशियन गेम्स में भारत के पदक जीतने का सिलसिला छठे दिन भी जारी रहा। निशानेबाजी में जहां स्वर्ण का खाता खुला तो वहीं सात्विक-चिराग की जोड़ी उलटफेर का शिकार हुई। आइची-नागोया में भारत ने भले ही पदक जीते हैं, लेकिन मौजूदा एशियाड में भारतीय दल का प्रदर्शन अब तक वैसा नहीं रहा है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। आइए जानते हैं एशियन गेम्स 2026 के अब तक के पांच बड़े उलटफेर...
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : Twitter
मनु पोडियम पर नहीं बना पाई थीं जगह
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। टीम इवेंट में भी भारत चौथे स्थान पर रहा। आठ महिलाओं के फाइनल में उन्होंने 181.1 का स्कोर किया। टीम मेडल से बहुत कम अंतर से चूकने के बाद, महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत को कोई मेडल नहीं मिला। इस इवेंट में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी मेडल राउंड में नहीं पहुंच सके थे। ईशा 572 के स्कोर के साथ 15वें और सुरुचि 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रही थीं। हालांकि, मनु के पास अभी भी पदक जीतने का मौका है। अब मनु अपना ध्यान 25 मीटर पिस्टल इवेंट पर लगाएंगी, जहां वह ईशा और 2018 एशियन गेम्स की चैंपियन राही सरनोबत के साथ शामिल होंगी।

पदक की दावेदार साक्षी प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं
भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किलो वर्ग में कजाखस्तान की अलुआ बाल्कीबेकोवा से प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। हरियाणा की 26 वर्ष की साक्षी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन एशियाड में वह लय कायम नहीं रख सकीं। पहले दौर के बाद साक्षी कजाखस्तान की मुक्केबाज 3-2 से आगे थीं। दूसरे दौर में साक्षी ने आक्रामकता दिखाई लेकिन बाल्कीबेकोवा ने 3-2 से फिर बढ़त बनाई। आखिरी दौर में साक्षी वापसी करने में नाकाम रहीं।

प्रीति भी हारकर बाहर
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली मुक्केबाज प्रीति पवार भी राउंड ऑफ-16 में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें उत्तर कोरिया की मुक्केबाज चोल मी पांग ने सर्वसम्मति से 5-0 से हराया। उत्तर कोरिया की मुक्केबाज ने तीनों राउंड में जीत हासिल की। मुक्केबाज साक्षी चौधरी के बाद प्रीति का बाहर होना भी चौंकाने वाला रहा।

सात्विक-चिराग और प्रीति बाहर
- फोटो : ANI
स्वर्ण का बचाव नहीं कर सके सात्विक-चिराग
भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा जब एशियन गेम्स 2026 में बैडमिंटन में चौंकाने वाला नतीजा मिला। पिछली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली सात्विक-चिराग की जोड़ी कम रैंकिंग वाली थाईलैंड की जोड़ी से हार गई है। थाई जोड़ी ने तीसरा गेम 21-14 से अपने नाम किया। पहला गेम सात्विक-चिराग ने 21-12 से अपने नाम किया था। फिर दूसरे गेम में थाई जोड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 21-19 से जीता। तीसरे गेम में हार के साथ ही सात्विक-चिराग राउंड ऑफ 32 से बाहर हो गए। सात्विक-चिराग उस पुरुष टीम का हिस्सा थे जिसने इस बार एशियाड में कांस्य पदक जीता था, लेकिन वह पुरुष युगल वर्ग में अपने स्वर्ण का बचाव नहीं कर सके।

महिला बैडमिंटन टीम नहीं दिला सकी पदक
महिला बैडमिंटन टीम स्पर्धा में भारत को निराशा मिली और टीम जापान के हाथों क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन एकल खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में जापान से 1-3 से हारकर एशियन गेम्स से बाहर हो गई। भारत की तरफ से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने मुकाबले की शुरुआत की। उन्होंने विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची के सामने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन निर्णायक गेम में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
उन्नाति हुड्डा इसके बाद 2022 की विश्व जूनियर चैंपियन और विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 16-21, 18-21 से हार गईं, जिससे जापान 2-0 से आगे हो गया। नई दिल्ली में हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली त्रीसा और गायत्री ने पहले युगल मैच में युकी फुकुशिमा और मायु मात्सुमोतो को 21-17, 21-16 से हराकर भारत को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन युवा शटलर तन्वी शर्मा तीसरे एकल मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा से 12-21, 10-21 से हार गईं और इस तरह से जापान ने 3-1 से जीत हासिल कर ली थी।