फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Sawan Barwal Wins Marathon Silver, Ends India’s 44-Year Medal Wait

एशियन गेम्स 2026: सावन बरवाल ने रचा इतिहास, मैराथन में जीता रजत; 44 साल बाद भारत को इस स्पर्धा में मिला पदक

Sat, 26 Sep 2026 07:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Sep 2026 07:01 AM IST
सार

सावन बरवाल ने एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन का रजत पदक जीतकर भारत का 44 साल का इंतजार खत्म कर दिया। उन्होंने 2:11:36 के समय के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। जापान के इचिटाका यामाशिता ने स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Asian Games: Sawan Barwal Wins Marathon Silver, Ends India’s 44-Year Medal Wait
सावन बरवाल - फोटो : Twitter

विस्तार

सावन बरवाल ने शनिवार को एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने दो घंटे 11 मिनट 36 सेकंड के समय के साथ रेस पूरी की। इसके साथ ही भारत ने इस स्पर्धा में 44 साल बाद पदक जीता। एशियन गेम्स में मैराथन में यह भारत का कुल चौथा पदक है।

विज्ञापन


सावन ने इस प्रदर्शन के दौरान अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बेहतर किया। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने रॉटरडैम मैराथन में दो घंटे 12 मिनट से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 48 साल पुराने शिवनाथ सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। यह सावन के करियर की सिर्फ दूसरी मैराथन थी। आइची-नागोया में उन्हें जापान के इचिटाका यामाशिता से पीछे रहकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

यामाशिता ने घरेलू दर्शकों के सामने जीता स्वर्ण
29 वर्षीय इचिटाका यामाशिता ने 2:10:51 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह एशियन गेम्स की मैराथन में स्वर्ण जीतने वाले जापान के सातवें एथलीट बने। घरेलू धरती पर इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले वह जापान के पहले एथलीट भी हैं यामाशिता ने रेस के दौरान सावन पर बढ़त बनाए रखी। वह जब स्टेडियम में पहुंचे तो घरेलू दर्शकों ने जोरदार समर्थन के साथ उनका स्वागत किया और उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

44 साल बाद लौटा मैराथन पदक
भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन का पहला पदक 1951 में जीता था। छोटा सिंह ने स्वर्ण और सुरत सिंह माथुर ने कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद 1982 में होसुर कुक्कप्पा सीतारन ने कांस्य जीता। अब 2026 में सावन बरवाल ने रजत जीतकर इस सूची में अपना नाम जोड़ लिया है।

एशियाड में मैराथन में भारत के पदक

वर्ष खिलाड़ी पदक समय
1951 छोटा सिंह स्वर्ण 2:42:58.6
1951 सुरत सिंह माथुर कांस्य 2:53:49.8
1982 होसुर कुक्कप्पा सीतारन कांस्य 2:25:07
2026 सावन बरवाल रजत 2:11:36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed