फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: PM Modi congratulates Gulveer, Manpreet, Baranica on athletics medals see

एशियन गेम्स: गुलवीर, मनप्रीत और बरानिका ने पदक जीत बढ़ाया भारत का मान, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

Fri, 25 Sep 2026 10:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 25 Sep 2026 10:56 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में रजत, जबकि मनप्रीत कौर और बारानिका इलांगोवन ने कांस्य पदक जीतकर एथलेटिक्स में भारत की झोली भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन को देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
Asian Games: PM Modi congratulates Gulveer, Manpreet, Baranica on athletics medals see
गुलवीर-बरानिका-मनप्रीत - फोटो : IANS

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर और बरानिका इलांगोवन को बधाई दी। तीनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को एथलेटिक्स में भारत के खाते में दो रजत और एक कांस्य पदक जोड़े।
विज्ञापन

Asian Games: PM Modi congratulates Gulveer, Manpreet, Baranica on athletics medals see
गुलवीर सिंह - फोटो : IANS
गुलवीर ने 10,000 मीटर में जीता रजत
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28:29.38 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक जीता। बहरीन के बिरहानु बालेव ने 28:27.51 के समय के साथ स्वर्ण, जबकि बहरीन के अल्बर्ट किप्टू ने 28:34.38 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस पदक के साथ गुलवीर पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में दो एशियन गेम्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में गुलवीर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रगति भारत के युवा लंबी दूरी के धावकों को प्रेरित करेगी। गुलवीर 25 लैप की इस दौड़ में अधिकांश समय शीर्ष समूह के साथ बने रहे। आखिरी 2,000 मीटर में भी वह पदक की दौड़ में थे और अंतिम चरण में धैर्य बनाए रखते हुए रजत हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games: PM Modi congratulates Gulveer, Manpreet, Baranica on athletics medals see
मनप्रीत कौर - फोटो : Athletics Federation of India
मनप्रीत ने शॉटपुट में जीता कांस्य
मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में 17.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने यह प्रयास अपने चौथे थ्रो में किया। चीन की सोंग जियायुआन और झांग लिनरू ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता। मनप्रीत का पदक खास रहा, क्योंकि वह महिलाओं की शॉटपुट में एशियन गेम्स पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गई हैं। इससे पहले बारबरा वेबस्टर और किरण बालियान ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। मनप्रीत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथा स्थान हासिल किया था। नागोया में उनकी हमवतन कृष्णा जयशंकर मेनन 16.57 मीटर के प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

Asian Games: PM Modi congratulates Gulveer, Manpreet, Baranica on athletics medals see
बरानिका इलांगोवन - फोटो : Athletics Federation of India
बरानिका ने पोल वॉल्ट में रचा इतिहास
बरानिका इलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रचा। वह एशियन गेम्स में महिलाओं की पोल वॉल्ट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। 29 वर्षीय बरानिका ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की। कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा ने भी 4.15 मीटर पार किया और काउंटबैक के आधार पर दोनों को कांस्य पदक मिला। बरानिका ने 3.85 मीटर और 4.00 मीटर की ऊंचाई पहली कोशिश में पार की, जबकि 4.15 मीटर दूसरी कोशिश में पार किया। हालांकि वह 4.25 मीटर की ऊंचाई तीन प्रयासों में भी पार नहीं कर सकीं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बरानिका को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन को भारतीय एथलेटिक्स के लिए खास उपलब्धि बताया।

इस साल दो बार तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
बरानिका के लिए यह पदक शानदार सत्र का हिस्सा है। उन्होंने इस साल दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। मार्च में उन्होंने 4.22 मीटर की ऊंचाई पार कर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे मई में 4.23 मीटर करके फिर बेहतर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed