{"_id":"9f34fdf4b26d4fcbbe318eed58a98eb4","slug":"jaggi-vashudev-speach-reason-of-fear-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जानते होंगे, हम मनुष्य आखिर किसी चीज से डरते क्यों हैं?","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
नहीं जानते होंगे, हम मनुष्य आखिर किसी चीज से डरते क्यों हैं?
सद्गुरु जग्गी वासुदेव
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डर से बचने के लिए आपको अपना शरीर छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बस इतना करना है कि अपने शरीर से थोड़ी सी दूरी बनानी है। आपको अपने मन से भी थोड़ी दूरी बनानी है। एक बार अगर थोड़ी दूरी बन गई, तो फिर आपको भला किस बात का डर होगा?
विज्ञापन
मान लीजिए, आपके पास एक बहुत पुराना फूलदान है, आपको हमेशा यह बताया गया कि यह बहुत भाग्यशाली फूलदान है। अगर मैं आकर उस फूलदान को तोड़ दूं तो क्या होगा? आपके दिल में डर बैठ जाएगा कि अब आपके साथ बुरा होने वाला है। डर जीवन से पैदा नहीं होता है, बल्कि यह आपके भ्रमित मन की उपज है।
विज्ञापन
पढ़ें,शाम ढलने के बाद क्यों नहीं किया जाता है, दाह संस्कार
आप वास्तव में भविष्य के बारे में कुछ नहीं जानते। आप सिर्फ अतीत का एक टुकड़ा लेकर उसे कुछ शक्ल देने की कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि यही भविष्य है। आप भविष्य की योजना बना सकते हैं, लेकिन उसमें जी नहीं सकते।
विज्ञापन
लोग भविष्य में जी रहे हैं और यही चीज उनके डर की वजह है। बचने का एक ही तरीका है कि आप वास्तविकता के धरातल पर उतरें। आप पाएंगे कि आप हमेशा ये सोचकर डरते हैं कि आने वाले समय में क्या होगा।
पढ़ें, शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग की कुछ खास बातें, भक्तिमय बना देंगे
आपका डर उस बात को लेकर, जो अभी हुई नहीं है। इसका मतलब है कि फिलहाल इसका कोई अस्तित्व नहीं है। डरने का मतलब है कि आप ऐसी चीज से परेशान हो रहे हैं, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं है।