फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Guru Gobind Singh Jayanti 2022 Guru Gobind ke anmol vichar inspirational quotes of 10th sikh guru in hindi

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार, जो दिखाते हैं जीवन को नई राह

Thu, 29 Dec 2022 11:37 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 29 Dec 2022 11:37 AM IST
सार

Guru Gobind Singh Ke Anmol Vichar : आज यानी 29 दिसंबर को सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Guru Gobind Singh Jayanti 2022 Guru Gobind ke anmol vichar inspirational quotes of 10th sikh guru in hindi
गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार - फोटो : iStock

विस्तार

Guru Gobind Singh Ke Anmol Vichar : आज यानी 29 दिसंबर को सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। सिख समाज के लिए प्रकाश पर्व का विशेष महत्व है। गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव को सिख धर्म के लोग धूमधाम से मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जयंती के दिन सिख धर्म को मानने वाले लोग गुरुद्वारों में इकट्ठा होते हैं और आशीर्वाद के लिए अपनी प्रार्थना करते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी ने सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया और लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के मार्ग में चलते हुए बीता दिया। ऐसे में आज गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के मौके में चलिए जानते हैं उनके कुछ अनमोल विचार, जो आपको जीने की एक नई राह देंगे... 

विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के अनमोल वचन
  • परदेसी, लोरवान, दु:खी, अपंग, मानुख दि यथाशक्त सेवा करनी
अर्थ- विदेशी, दुखी, विकलांग और जरूरतमंद की मदद जरूर करनी चाहिए। 
  • धन, जवानी, तै कुल जात दा अभिमान नै करना
अर्थ- जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। 
  • धरम दी किरत करनी
अर्थ- अपनी जीविका ईमानदारीपूर्वक काम करते हुए चलाएं। 
  • कम करन विच दरीदार नहीं करना
अर्थ- किसी भी काम को लेकर कोताही न बरतें। 
  • जगत-जूठ तंबाकू बिखिया दी तियाग करना
अर्थ- नशे और तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • किसी दि निंदा, चुगली, अतै इर्खा नै करना
अर्थ- किसी की चुगली व निंदा नहीं करनी चाहिए। किसी से ईर्ष्या करने के बजाय मेहनत करें। 
  • बचन करकै पालना
अर्थ- अपने सारे वादों पर खरा उतरने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed