फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti Remember These 5 Things During difficult times

Chanakya Niti: मुश्किल समय में याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें, संकट से जल्द निकल पाएंगे बाहर

Fri, 23 Feb 2024 12:22 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 23 Feb 2024 12:22 AM IST
सार

Chanakya Niti: चाणक्य नीति आपको अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने में मदद करती है। यदि आप चाणक्य नीति को पूरी तरह से पढ़ते हैं और उसका अनुसरण करते हैं, तो कोई भी आपको सफल होने से रोक नहीं सकता।

विज्ञापन
Chanakya Niti Remember These 5 Things During difficult times
chanakya niti for success - फोटो : iStock

विस्तार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। उन्हें महान ज्ञानी और विद्वान कहा जाता है। आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है जो चाणक्य नीति के नाम से जानी जाती है। चाणक्य नीति आपको अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने में मदद करती है। यदि आप चाणक्य नीति को पूरी तरह से पढ़ते हैं और उसका अनुसरण करते हैं, तो कोई भी आपको सफल होने से रोक नहीं सकता। साथ ही आप कभी भी किसी धोखे का शिकार नहीं होंगे और जीवन में हमेशा सफलता पाएंगे। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई हैं, जो व्यक्ति का सही मार्गदर्शन करती हैं। चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को संकट के समय पांच बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। ये पांच बातें इस प्रकार हैं...

विज्ञापन


सावधानी 
चाणक्य नीति के अनुसार मुसीबत के समय व्यक्ति को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं और  चुनौतियां बड़ी होती हैं। ऐसे में जरा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सावधानी बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024


रणनीति
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को संकट काल से उभरने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है। व्यक्ति जब संकट के समय में उससे भरने की रणनीति बना लेता है, तो वह उस नीति के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है। वहीं जिन लोगों के पास आपातकालीन स्थिति में कोई रणनीति नहीं होती है, उन्हें हानि उठानी पड़ती है। इसलिए संकट काल में सावधानी जरूर बरतें। 

परिजनों की सुरक्षा का ध्यान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए। साथ ही परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से आप  किसी भी मुसीबत से बाहर निकल सकते हैं। 

सेहत का ध्यान
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को सबसे पहले अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयास करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकता है। आप अपनी मानसिक और शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल हो सकते हैं।

धन की बचत
व्यक्ति को संकट के समय के लिए धन संचय करके रखना चाहिए। अगर आपके पास धन का प्रबंध ठीक है तो आप बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकते हैं, क्योंकि संकट के समय सच्चा मित्र धन ही होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है ,उसके लिए संकट से उभरपाना बड़ा ही कठिन हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed