फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   surya grahan 2020 date solar eclipse in june places where solar eclipse fall

Surya Grahan 2020: रविवार को है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कहां-कहां दिखाई देगा

Thu, 18 Jun 2020 05:21 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 18 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
surya grahan 2020 date solar eclipse in june places where solar eclipse fall
सूर्य ग्रहण 2020: यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा
आषाढ़ महीने की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है। इससे पहले पूर्णिमा तिथि पर यानी 5 जून को भी चंद्र ग्रहण लगा था। यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें धरती पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाएगी सूर्य के आगे चंद्रमा के आने से सूर्य रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य अंगुठी की तरह दिखाई देगा। ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों नजरिए से खास महत्व होता है। आइए जानते हैं इस ग्रहण के बारे में कुछ बातें....
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण का समय
21 जून को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 04 मिनट पर खत्म हो जाएगा। दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर परम ग्रास रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण इसमें सूतक काल मान्य होगा। एक दिन पहले ही 20 जून को सूतक काल लग जाएगा।
विज्ञापन


Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा ग्रहण, जानिए चूड़ामणि सूर्यग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन


सूतक काल का समय
सूतक ग्रहण के एक दिन पहले यानी 20 जून को रात 9 बजकर 15 मिनट से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।  

Surya Grahan 2020: 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

कहां-कहां दिखाई देगा यह वलयाकार सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण पूरे एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों में दिखाई देगा। वहीं अगर बात करें भारत में तो यह सूर्य ग्रहण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा में दिखाई देगा। भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण तो कुछ हिस्सों में वलयाकार सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।

ग्रहण तीन तरह का होता है।
1- पूर्ण सूर्य ग्रहण 
2-आंशिक सूर्य ग्रहण 
3- वलयाकार सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020 : 21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक का समय और उपाय

सूर्य ग्रहण कब लगता है।
खगोल शास्त्र के अनुसार जब- जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की वजह से सूर्य की रौशनी पृथ्वी पर नहीं आ पाती है, तो इस भौगोलिक घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed