फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   surya grahan 2020 date solar eclipse in june sutak time on surya grahan

Surya Grahan 2020 : 21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक का समय और उपाय

Wed, 17 Jun 2020 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Jun 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
surya grahan 2020 date solar eclipse in june sutak time on surya grahan
सूर्य ग्रहण 2020: सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है
21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूर्य के चारों तरफ कंगन के आकार की छवि दिखाई देगी। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है जबकि वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। धार्मिक द्दष्टि से ग्रहण को अशुभ घटना मानी जाती है। ग्रहण से पहले सूतक काल प्रभावी होता है। सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है वहीं चंद्र ग्रहण के समय ग्रहण के 5 घंटे पहले सूतक लग जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


21 जून को सूर्य ग्रहण कब लगेगा
रविवार, 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर ग्रहण चरम पर होगा ग्रहण का मोक्ष काल 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Solar Eclipse 2020 Timing:21 जून को सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कब और कैसे लगेगा यह ग्रहण

सूर्य ग्रहण का सूतक काल
21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। ग्रहण का सूतक काल 20 जून को रात 10 बजकर 5 मिनट से शुरू जाएगी जो ग्रहण की सामाप्ति पर खत्म होगा।

सूतक काल क्या होता है
ग्रहण से पहले सूतककाल लग जाता है जिसमें इस दौरान किसी भी तरह की शुभ कार्य, पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजन नहीं किया जाता। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिया जाता है ताकि भगवान तक भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव न पहुंच सके। सूतक काल का समय अशुभ होता है क्योंकि इस दौरान राहु सूर्य और चंद्रमा का ग्रास कर लेता है। माना जाता है ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती हैं।

Surya Grahan 2020 : 21 जून को सूर्य ग्रहण पर कई तरह के संयोग, कुछ ऐसा दिखेगा इस दिन सूर्य

सूतक काल में क्या करें क्या नहीं
- सूतक में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते
- सूतक में मंदिर के दरवाजे और पर्दे बंद कर दिए जाते हैं
- सूतक में खाना नहीं बनाया जाता है।
- सूतक में गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- ग्रहण के खत्म होने के बाद गंगा स्नान और दान करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed