Surya Ko Jal Dene Ke Fayde: कहते हैं कि यदि सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। प्रत्येक व्यक्ति भी यही चाहता है कि सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी हो और पूरा दिन अच्छा जाए। शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो सुबह अच्छी होती है और पूरा दिन भी अच्छा जाता है। इसके साथ ही आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। तरक्की और धन-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसे में भाग्य का साथ पाने के लिए रोजाना सुबह आपको सूर्य को जल देना चाहिए। हिंदू धर्म में सूर्य को देवता की तरह पूजा जाता है। ज्यादातर लोग सुबह पूजा पाठ करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सूर्य को अर्घ्य देने से भाग्योदय होता है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। इसके अलावा यदि विवाह में देर हो रही है तो नियमित सूर्य को जल देने से शीघ्र ही अच्छे रिश्ते आते हैं। तो चलिए जानते है सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ और अर्घ्य देने का सही तरीका....
Surya Arghya Benefits: सूर्य को जल चढ़ाने से होंगे कई बड़े फायदे, विवाह में आ रही बाधाएं भी होंगी दूर
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन