फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gayatri Jayanti 2022: गायत्री जयंती के अवसर पर करें ये आरती, दूर होंगे दुख दर्द और सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Mon, 06 Jun 2022 01:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Jun 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Jayanti 2022 date maa gayatri aarti lyrics in hindi
गायत्री जयंती के अवसर पर करें ये आरती, दूर होंगे दुख दर्द - फोटो : अमर उजाला

Gayatri Jayanti 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। इस साल गायत्री जयंती 11 जून 2022, दिन शनिवार को है। इस दिन मां गायत्री की विशेष आराधना की जाती है। धर्म शास्त्रों में मां गायत्री को वेद माता के नाम से जाना जाता है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर मां गायत्री की कृपा होती है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में विशेष कृपा पाने के लिए गायत्री जयंती के पावन अवसर पर आप मां गायत्री की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करें और गायत्री मंत्र का जाप करें, उसके बाद पूजा का समापन गायत्री माता की आरती से करें। इससे आपके सारे दुख दर्द दूर होंगे। यहां हिंदी में गायत्री मां की आरती और मंत्र दिए जा रहे हैं, यहां से आप इन्हें पूजा के दौरान पढ़ सकते हैं....

Gayatri Jayanti 2022 date maa gayatri aarti lyrics in hindi
गायत्री जयंती के अवसर पर करें ये आरती, दूर होंगे दुख दर्द - फोटो : अमर उजाला


गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। 

Gayatri Jayanti 2022 date maa gayatri aarti lyrics in hindi
गायत्री जयंती के अवसर पर करें ये आरती, दूर होंगे दुख दर्द - फोटो : अमर उजाला


गायत्री माता की आरती

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता ।
सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥ जयति जय गायत्री…

आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालक कर्त्री।
दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री॥ जयति जय गायत्री…

ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन जगत धातृ अम्बे।
भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखदा जगदम्बे॥ जयति जय गायत्री…

विज्ञापन
विज्ञापन
Gayatri Jayanti 2022 date maa gayatri aarti lyrics in hindi
गायत्री जयंती के अवसर पर करें ये आरती, दूर होंगे दुख दर्द - फोटो : अमर उजाला

भय हारिणी, भवतारिणी, अनघेअज आनन्द राशि।
अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥ जयति जय गायत्री…

कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता।
सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता॥ जयति जय गायत्री…

ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे।
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे॥ जयति जय गायत्री…

विज्ञापन
Gayatri Jayanti 2022 date maa gayatri aarti lyrics in hindi
गायत्री जयंती के अवसर पर करें ये आरती, दूर होंगे दुख दर्द - फोटो : iStock

स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी॥ जयति जय गायत्री…

जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे॥ जयति जय गायत्री…

स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै।
विलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै॥ जयति जय गायत्री…

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed