फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story gupt navratra durga pooja

28 जून से गुप्त नवरात्र, जानिए गुप्त नवरात्र की गुप्त बातें

Fri, 27 Jun 2014 12:12 PM IST
पण्डित जयगोविंद शास्त्री
पण्डित जयगोविंद शास्त्री Updated Fri, 27 Jun 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
story gupt navratra durga pooja

दस महाविद्याओं की उपासना का पर्व 'गुप्त नवरात्र' के प्रति श्रद्धालु जनों का आकर्षण अब बढ़ रहा है। अंतर्कथा है कि विष्णु के शयन काल की अवधि के बीच जब देव शक्तियां क्षीण होने लगती हैं तब पृथ्वी पर रूद्र, वरुण, यम आदि का प्रकोप बढ़ने लगता है।

विज्ञापन


पढ़ें,शादीशुदा लोगों का बनारस के इस घाट पर नहाना ठीक नही
विज्ञापन


इन विपत्तियों से बचाव के लिए गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। सतयुग में चैत्र नवरात्र, त्रेता में आषाढ़ नवरात्र, द्वापर में माघ और कलयुग में आश्विन की साधना-उपासना का विशेष महत्व रहता है।  मार्कंडेय पुराण में इन चारों नवरात्रों में शक्ति के साथ-साथ इष्ट की आराधना का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिवपुराण के अनुसार पूर्वकाल में दैत्य दुर्ग ने ब्रह्मा को तप से प्रसन्न कर चारों वेद प्राप्त कर लिए। वह उपद्रव करने लगा। वेदों के नष्ट हो जाने से देव-ब्राह्मण पथ भ्रष्ट हो गए। जिससे पृथ्वी पर वर्षों तक अनावृष्टि रही । देवताओं ने मां पराम्बा की शरण में जाकर दुर्ग का वध करने का निवेदन किया।

पढ़ें,जनेऊ को आखिर दाएं कान पर ही क्यों लपेटते हैं?

मां ने अपने शरीर से काली, तारा, छिन्नमस्ता, श्रीविद्या, भुवनेश्वरी, भैरवी, बगला, धूमावती, त्रिपुरसुंदरी और मातंगी नाम वाली दस महाविद्याओं को प्रकट कर दुर्ग का वध किया। दस महाविद्याओं की साधना के लिए तभी से 'गुप्त नवरात्र' मनाया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed