फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   why people hold janeu on right side ear

जनेऊ को आखिर दाएं कान पर ही क्यों लपेटते हैं?

Wed, 25 Jun 2014 04:06 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
why people hold janeu on right side ear

हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण संस्कार है उपनयन इसे जनेऊ संस्कार भी कहा जाता है। इस संस्कार के बाद व्यक्ति जनेऊ धारण करने का अधिकारी बन जाता है। जनेऊ कच्चे धागों का बना होता है। इसकी लंबाई कंधे से लेकर कमर तक होती है।

विज्ञापन


जनेऊ को शास्त्रों में बड़ा ही पवित्र सूत्र बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस पवित्र सूत्र के रहते हुए कोई भी बुरी शक्ति अहित नहीं कर सकती है। इसलिए जनेऊ धारण करने वालों को इसकी पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


इसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए शौच और लघुशंका के समय लोग जनेऊ को कान पर लपेट लेते हैं। लेकिन इसमें एक
नियम यह है कि जनेऊ को हमेशा दाएं कान पर ही लपेटा जाना चाहिए।

इसलिए जरूरी है दाएं कान पर जनेऊ लपेटना

why people hold janeu on right side ear

जनेऊ को दाएं कान पर लपेटने का धार्मिक कारण यह माना जाता है कि दायां कान अधिक पवित्र होता है क्योंकि इन पर प्रमुख देवताओं का वास होता है।

शास्त्रों में इस संदर्भ में कहा गया है "आदित्या वसवो रुद्रा, वायुरग्निश्च घर्रयाट‍। विप्रस्य दक्षिणे कर्णे, नित्यं तिष्ठन्ति देवताः।। दाएं कान पर जनेऊ रखने से यह देवताओं के संपर्क में रहता है जिससे शौच के समय भी जनेऊ की शुद्घता और पवित्रता बनी रहती है।

दाएं कान पर जनेऊ लपेटने का वैज्ञानिक कारण

why people hold janeu on right side ear

वैज्ञानिक दृष्टि से जनेऊ पुरुष के स्वास्थ्य और पौरुष के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह हृदय रोग की संभावना को कम करता है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार दाएं कान की नस अंडकोष और गुप्तेन्द्रियों से जुड़ा होता है।

मूत्र विसर्जन के समय दाएं कान पर जनेऊ लपेटने से शुक्र की रक्षा होती है। जिन पुरुषों को स्वप्न दोष होता है उन्हें सोते समय कान पर जनेऊ लपेट कर सोना चाहिए। माना जाता है कि स्वप्न दोष की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed