फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shaniwar Ke Upay Do Not Do These Things On Saturday Shaniwar Ko Kya Nahi Karna Chahiye

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, मिलती है असफलताएं और होती है धन हानि

Sat, 19 Aug 2023 10:55 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 19 Aug 2023 10:55 AM IST
सार

शनिवार के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित भी माना गया है। शनिवार के दिन अगर इन वर्जित कार्यों को किया जाता है तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Shaniwar Ke Upay Do Not Do These Things On Saturday Shaniwar Ko Kya Nahi Karna Chahiye
shani dev

विस्तार

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता माने जाने वाले भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शनि संबंधी कोई दोष हो या फिर शनि अशुभ स्थान पर विराजमान है तो शनिदोष को खत्म करने और विशेष कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा-आराधना करनी चाहिए। शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करने और उनसे जुड़ी पूजा करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव के साथ हनुमान जी भी पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में शनिवार के दिन भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए बहुत तरह के उपाय बताए हैं, लेकिन इसी के साथ शनिवार के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित भी माना गया है। शनिवार के दिन अगर इन वर्जित कार्यों को किया जाता है तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन

आइए जानत हैं शनिवार के दिन कौन से 5 काम नहीं करने चाहिए।

शनिवार के दिन न करें ये 5 काम

1- शनिवार का दिन भगवान शनिदेव की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने तेल का दीपक जला कर रखा जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान भी किया जाता है। शनिवार के दिन तेल का दान करना लाभकारी माना गया है लेकिन भूलकर भी इस दिन बाजार से सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। जो व्यक्ति शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदता उसके जीवन में तमाम तरह के कष्ट आते हैं। 
विज्ञापन


2-शनिवार के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी हुई किसी भी चीज की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन कार या फिर अन्य कोई लोहे के उपकरण आदि खरीदारी करने की सोच रहे है उसे टाल देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदना अशुभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3- शनिवार के दिन अगर आप नमक खरीदते हैं तो इसे खरीदना बंद कर दें। शनिवार के दिन नमक खरीदना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में दरिद्रता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच कलह पैदा होती है। 

4- शनिवार के दिन काली उड़द की दाल का दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन काली दाल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनिदोष में वृद्धि होती है।

5- शनिवार के दिन काले रंग के जूते खरीदने से बचना चाहिए। जो लोग शनिवार के दिन काले जूते खरीदते हैं उन्हें कार्य में सफलताएं बहुत ही देरी से मिलता है। 

Raksha bandhan 2023: 30 नहीं 31 अगस्त को बांधें भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed