शनि जयंती पर वक्री रहेंगे शनि, जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि देव की पूजा
- शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि देव की पूजा करन से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। इस दिन शनि चालीसा और शनि के मंत्रों का जप भी किया जाता है।
दान करें
- शनि जयंती के दिन दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है। पुराणों में दान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है, दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस शनि जयंती अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए शनि जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए.....
मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
- शनि जयंती का दिन शनि देव की पूजा का होता है। इस दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन मांस- मंदिरा का सेवन करता है उस पर शनि की बुरी नजर पड़ती है। इस दिन शनि देव की पूजा करें और सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
- शनि जयंती का पावन दिन शनि देव की पूजा का होता है। इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। शनि जयंती के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।