दीपावली का पर्व सनातन धर्म में बेहद खास माना जाता है। यह पर्व सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात कुछ खास उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भी इस दीपावली अपने घर में धन-धान्य और खुशहाली लाना चाहते हैं, तो इन खास उपायों को जरूर करें। आइए जानते हैं कि दीपावली की रात कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है।
दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी
दिवाली के त्योहार का सनातन धर्म में काफी महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं।
कब करें नारियल का उपाय?
माना जाता है कि दिवाली से एक दिन पहले जटा वाला सूखा नारियल लेना चाहिए और उसे किसी स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर रख दें। नारियल को बहते जल या सरोवर में रखें। मान्यता के मुताबिक, उपाय के दौरान मन में माता लक्ष्मी का स्मरण करना चाहिए और अगले दिन संध्याकाल में नारियल को लेने जाने का संकल्प करें। इस दौरान मौन रहना चाहिए। दिवाली की शाम सूर्यास्त के समय नया लाल सूती कपड़ा लें और नारियल के पास जाएं।
क्या है पंचोपचार पूजन?
सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करना चाहिए और 'ॐ श्री गणेशाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। फिर इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करें और नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर घर ले आएं। घर में दीप प्रज्वलित करें। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास नारियल को रख दें और पंचोपचार पूजन करें। इस दौरान धूप, दीप, पुष्प, गंध और नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
लक्ष्मी नारायण राजयोग: धनतेरस पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहे हैं धन लाभ के योग
क्या है तिजोरी की पूजा?
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन तिजोरी या धन रखने की जगह पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा करने के बाद नारियल को धन रखने की जगह या तिजोरी में रखने की मान्यता है। इससे घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
दिवाली 2026: धनतेरस-दिवाली से भाई दूज तक, इन 4 राशि के लोगों का रहेगा गोल्डन टाइम, बिजनेस में होगा बड़ा लाभ
दीपावली की संध्या काल के समय गोपाल सहस्रनाम या संतान गोपाल सहस्रनाम का 108 बार पाठ करें। इस पाठ का भी धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के मुताबिक पूजा-पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।