Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2026: दिवाली की पूजा में जरूर शामिल करें ये खास चीजें, सालभर रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Fri, 06 Nov 2026 04:48 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Nov 2026 04:48 PM IST
सार

Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi: दिवाली 2026 पर शुक्रादित्य और बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजन करने से सुख-समृद्धि और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं दिवाली की पूजन सामग्री की पूरी सूची।

विज्ञापन
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi know diwali ki puja ka saman
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi - फोटो : अमर उजाला AI

Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi: शुक्रादित्य और बुधादित्य योग के संयोग में दिवाली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित यह पर्व साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जो हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। साथ ही जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हालांकि, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है। इन सामग्रियों के साथ उपासना करने पर व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं और जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली की पूजा के लिए किन-किन चीजों को शामिल करना जरूरी है।


धनतेरस 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न!

Trending Videos
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi know diwali ki puja ka saman
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi - फोटो : AI
दिवाली 2026 पूजन सामग्री की पूरी सूची
  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा
  • पूजा के लिए लकड़ी की चौकी और लाल या पीला कपड़ा
  • पान के पत्ते और सुपारी
  • आम के पत्ते और फूलों की माला
  • ताजे फूल और कमल का फूल
  • रोली, कुमकुम, हल्दी और अक्षत (साबुत चावल)
  • रक्षा सूत्र या कलावा
  • चंदन और इत्र
  • लक्ष्मी चालीसा और लक्ष्मी पूजन विधि की पुस्तक
 

दिवाली कैलेंडर 2026: 6 नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की सही तिथियां और शुभ मुहूर्त

Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi know diwali ki puja ka saman
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi - फोटो : AI
  • घंटी और शंख
  • रंगोली के रंग और बंदनवार
  • मां लक्ष्मी के चरण चिह्न
  • सिक्के और पूजा के लिए कुछ रुपये
  • आरती की पुस्तक
  • गंगाजल और शुद्ध जल
  • पूजा के लिए तांबे या चांदी की थाली
  • कलश, नारियल और आम के पत्ते
  • धूप, अगरबत्ती और कपूर
  • घी, तेल और मिट्टी के दीपक
  • रुई की बत्ती और माचिस
  • पंचमेवा 
  • खील, बताशे और मखाने
  • मिठाई, फल और नैवेद्य
  • धनिया के बीज और कमलगट्टे
  • लौंग, इलायची और मिश्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi know diwali ki puja ka saman
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi - फोटो : AI
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली के दिन पूजा के लिए शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। इस अवधि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi know diwali ki puja ka saman
Diwali 2026 Puja Samagri List in Hindi - फोटो : AI
8 नवंबर 2026, चौघड़िया मुहूर्त
  • शुभ: शाम 5:31 बजे से 7:21 बजे तक
  • रोग: रात 7:21 बजे से 8:57 बजे तक
  • उद्वेग: रात 8:57 बजे से 10:33 बजे तक
  • चर: रात 10:34 बजे से 12:10 बजे तक
  • लाभ: रात 12:10 बजे से 1:46 बजे तक (9 नवंबर)
  •  अमृत: रात 1:46 बजे से 3:22 बजे तक
  • काल: रात 3:23 बजे से 4:59 बजे तक
  • शुभ: सुबह 4:59 बजे से 6:35 बजे तक
 

धनतेरस 2026: शुक्रवार को कब से कब तक रहेगा धनतेरस, जानें खरीदारी के 4 सबसे खास शुभ मुहूर्त और उनका लाभ

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed