फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sakat Chauth 2024 Remedies Know Upay On Tilkut Chauth For Lord Ganesha Blessings

Sakat Chauth 2024: आज सकट चौथ पर करें ये उपाय, सभी विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Mon, 29 Jan 2024 10:53 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 29 Jan 2024 10:53 AM IST
सार

Sakat Chauth 2024 Upay: सकट चौथ के दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। यह व्रत महिलाओं द्वारा संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रत रखकर शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2024 Remedies Know Upay On Tilkut Chauth For Lord Ganesha Blessings
आज सकट चौथ पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

विस्तार

Sakat Chauth 2024 Upay: आज सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल प्रत्येक वर्ष माघ माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। यह व्रत महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रत रखकर शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। साथ ही सकट चौथ के दिन कुछ उपाय करने से रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश आप पर प्रसन्न होंगे। आइए जानते हैं सकट चौथ के उपायों के बारे में...

विज्ञापन


Sakat Chauth Puja Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है सकट चौथ की पूजा, नोट कर लें पूजन सामग्री और विधि
विज्ञापन


इस उपाय से सभी बाधाएं होंगी दूर
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखें और इसकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे गणेश भगवान की कृपा होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धन-दौलत में वृद्धि के लिए
सकट चौथ के दिन एक लाल रंग का कपड़ा लेकर इसमें श्रीयंत्र और उसके बीच में सुपारी रख दें। इसके बाद गणेश जी की पूजा करें। पूजा के बाद लाल कपड़े में रखे इस श्रीयंत्र और सुपारी को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।


चंद्रदेव को दें अर्घ्य
इस दिन शाम के समय चंद्रोदय होने पर लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें लाल चन्दन, कुश, पुष्प, अक्षत आदि डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे प्रसन्न होकर चंद्रदेव आपके परिवार की कुशलता का आशीर्वाद देंगे।

Ganesh Ji Ki Aarti: आज सकट चौथ पर करें विघ्नहर्ता गणेश की आरती, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

इस मंत्र का करें जाप
संकष्टी चतुर्थी के दिन विद्यार्थी 'ॐ गं गणपतये नमः' का 108 बार जप करें। कहा जाता है कि इससे प्रखर बुद्धि, उच्च शिक्षा और गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही 'ॐ एक दन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात' मंत्र के जाप से जीवन के सभी संकट दूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed