फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sakat Chauth 2024 Must Read Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi On Sankashti Chaturthi Vrat

Ganesh Ji Ki Aarti: आज सकट चौथ पर करें विघ्नहर्ता गणेश की आरती, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Mon, 29 Jan 2024 09:58 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 29 Jan 2024 09:58 AM IST
सार

Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi: 29 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, तिल चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं व्रत रखती हैं और भगवान गणेश की पूजा करती हैं।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2024 Must Read Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi On Sankashti Chaturthi Vrat
गणेश जी की आरती - फोटो : istock

विस्तार

Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi: आज यानी 29 जनवरी 2024 को सकट चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, तिल चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं व्रत रखती हैं और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। सकट चौथ के दिन व्रत रख कर शुभ योग में पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इस दिन गणपति बप्पा की आरती पढ़ने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यहां भगवान श्री गणेश की आरती लिरिक्स दी जा रही है, जहां से आप पूजा के दौरान इसे पढ़ सकते हैं... 
विज्ञापन


गणेश जी की आरती 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed