फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   kartik purnima 2024 dev diwali 2024 upay importance and upay for success in life

Dev Diwali 2024 Upay: देव दीपावली के दिन जरूर करें ये उपाय, दूर होंगे सारे ग्रह-दोष

सार

Dev Diwali 2024 Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में मौजूद सभी ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं। 

विज्ञापन
kartik purnima 2024 dev diwali 2024 upay importance and upay for success in life
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kartik Purnima 2024 Upay:  कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा, दान-पुण्य और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध करके उसके आंतक से सभी देवी-देवताओं को छुटकारा दिलाया था। हिंदू धर्म में कार्तिक माह और कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष स्थान होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को है और इस दिन ही देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अंत किया था और भगवान शिव के इस जीत के बाद सभी देवी-देवताओं ने प्रसन्न होकर उनकी आराधना और दीप  जलाकर उत्सव मनाया था। सभी देवताओं ने इस दिन धरती पर उतरकर गंगा तट पर आकर दीप जलाया था और भगवान शिव की पूजा-अर्चना और मंगलगीत गाया था। देव दिवाली पर कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास उपाय।
विज्ञापन


शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए 
देव दिवाली पर सभी देवता एक साथ पृथ्वी लोक आते हैं और भगवान शंकर की स्तुति करते हैं। इस दिन शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। परेशानियों से निजात पाने के लिए देव दिवाली पर हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इस उपाय से हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन


राहु-केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए 
जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु संबंधी अगर कोई दोष है तो देव दिवाली पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर गंगाजल और दूध  चढ़ाएं। साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल दोष कम करने के उपाय
जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह से संबंधित कोई दोष है तो उसे देव दिवाली के दिन लाल कपड़े में गुड़ बांधकर किसी गरीब को दान करें। 

Kartik Purnima 2024: संतान प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कार्तिक पूर्णिमा का दिन, करें ये खास उपाय

गुरु को मजबूत बनाने के लिए
कुंडली में गुरु ग्रह के दोषों को छुटकारा और इनकी कृपा पाने के लिए देव दिवाली पर पीपल के पेड़ के पास दीया जलाकर सात बार की परिक्रमा करें। उस उपाय से कुंडली में गुरु अच्छा फल देने के लिए बाध्य होंगे। 


बुध के शुभ प्रभाव के लिए 
ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। देव दिवाली पर बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।

शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने उपाय
शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ होती है उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। देव दिवाली पर शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए काले तिल का दान करना विशेष लाभकारी साबित होगा। इस दिन काले तिल को गंगा नदी में प्रवाहित करें। 

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

सुख-समृद्धि के लिए उपाय
देव दिवाली पर घर में फैले वास्तु दोष को दूर करने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए घर के हर एक कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी और घर में समृद्धि आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed