फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kartik Purnima 2024 date Do these remedies on Kartik Purnima to have a child

Kartik Purnima 2024: संतान प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कार्तिक पूर्णिमा का दिन, करें ये खास उपाय

Wed, 13 Nov 2024 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 13 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करने से संतान की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन संतान की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Kartik Purnima 2024 date Do these remedies on Kartik Purnima to have a child
कार्तिक पूर्णिमा 2024 संतान प्राप्ति के उपाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार धार्मिक दृष्टि से बहुत खास है। पूरे साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, लेकिन हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा आराधना का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन पूजा पाठ करने से जीवन में आने वाली हर संकट समाप्त हो जाता है। इस दिन को संतान की प्राप्ति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से साधक को संतान की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन संतान की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा तिथि 
पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर, प्रातः 06:19 बजे से होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर को देर रात्रि 02:58 बजे होगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। किसी भी शुभ कार्य का आरंभ करने के लिए पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन स्नान-दान का भी बड़ा महत्वा है। इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं और दान करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा संतान प्राप्ति के लिए इस दिन कुछ खास उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन


संतान प्राप्ति के उपाय
संतान प्राप्ति के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप यानी लड्डू गोपाल की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन उनको स्नान कराएं और सुन्दर-सुन्दर वस्त्र पहनाएं। साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं और शोडॉप उपचार विधि से उनकी पूजा आराधना करें। इसके बाद संतान प्राप्ति की मनोकामना करते हुए संतान गोपाल मंत्र का 11000 बार जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से एक साल के भीतर संतान की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
स्नान-दान शुभ मुहूर्त -प्रातः 04:58 मिनट से प्रातः 5:51 मिनट तक
सत्यनारायण पूजा - प्रातः 06:44 मिनट से प्रातः 10:45 मिनट तक.


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed