फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Jupiter remedy guru will be pleased

गुरुवार के दिन इस उपाय को करने से घर पर आती है सुख-समृद्धि

Thu, 04 Jun 2020 07:24 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 04 Jun 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Jupiter remedy guru will be pleased
बृहस्पति देव - गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को गुरु का दिन माना गया है, इस दिन गुरु बृहस्पति देव की पूजा अर्चना करने का विधान है। इस दिन को भगवान विष्णु का पूजन भी किया जाता है। बृहस्पति का उल्लेख अनेक जगहों पर मिलता है। वेदोत्तर साहित्य में बृहस्पति को देवताओं का पुरोहित माना गया है। इन्हें ग्रहों का गुरु भी माना गया है। इनकी पूजा करने से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इन्हें वैवाहिक जीवन और भाग्य का कारक भी माना जाता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से उपाय करने से बृहस्पति देव होंगे प्रसन्न...

विज्ञापन

Jupiter remedy guru will be pleased
भगवान विष्णु

गुरुवार के दिन केले के वृक्ष के पास दीपक जलाकर जल अर्पित करना चाहिए और गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए इससे विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं, योग्य जीवन साथी मिलता है। इस दिन पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्य स्थल पर पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करें। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में आ रही बाधांए दूर होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jupiter remedy guru will be pleased
lord vishnu (demo pic)

- जिन लोगों के ऊपर बृहस्पति भारी हैं उन्हें गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। पीले कपड़े धारण करना चाहिए। खाने में पीली वस्तुओं को शामिल करें।
 
- गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए इससे घर में दरिद्रता आती है। इस दिन बाल काटना और नाखून काटना भी वर्जित है।
 
- अगर प्रमोशन या रोजगार मिलने में बाधा आ रही है तो बृहस्पतिवार के दिन किसी पूजास्थल पर पीली वस्तुएं, फल, कपड़े, खाद्दय पदार्थ, पीले कपड़े का दान करें।
 

विज्ञापन

Jupiter remedy guru will be pleased
lord vishnu

गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए, इससे भाग्योदय होता है।
 
गुरुवार के दिन किसी बुजुर्ग ब्राह्मण को भोजन कराएं इससे बृहस्पतिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए, इससे बृहस्पति भगवान का आशीर्वाद मिलता है और शिक्षा में आ रही रूकावटें दूर होती हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed