फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dhanteras 2024 Remedies These Places On The Night Of Dhanteras News in Hindi

Dhanteras 2024 Upay: धनतेरस के दिन कौन से उपाय करने से धन में होती है बढ़ोतरी

सार

धनतेरस पर जीवन में धन, आरोग्यता और समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए कुछ उपाय बहुत ही शुभ और अचूक माना गया है।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Remedies These Places On The Night Of Dhanteras News in Hindi
धनत्रयोदशी तिथि पर बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने से सौभाग्य बढ़ता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dhanteras 2024 Upay:  मान्यताओं के अनुसार आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, तभी से हर वर्ष दिवाली से दो दिन पहले धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा भी है जो आज तक निभाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर धन्वंतरि देव की पूजा करने से कभी भी धन का भंडार खाली नहीं होता है और हमेशा जीवन में धन संपदा में वृद्धि होती रहती है। इसी कारण से धनत्रयोदशी तिथि पर बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने से सौभाग्य बढ़ता है। इस दिन खरीदी गई चीजों से व्यक्ति के धन और समृद्धि में तीन गुने की वृद्धि होती है। धनतेरस पर जीवन में धन, आरोग्यता और समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए कुछ उपाय बहुत ही शुभ और अचूक माना गया है। आइए जानते हैं इस धनतेरस पर कौन-कौन से उपाय करना चाहिए।

विज्ञापन


धनतेरस के उपाय
- धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा धन्वंतरि भगवान के साथ जरूर करें। इससे बाद अक्षत लेकर इससे लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रखें। इससे जीवन में तंगी की समस्याएं दूर होंगी। 
विज्ञापन

- धनतेरस पर रात को तेरह दीपक जलाना चाहिए। इसमें 13 कौड़ी भी डाल कर रख दें। फिर सभी दीपक को घर के बीचों-बीच वाले हिस्से में रख दें। मध्य रात्रि को इन सभी कौड़ियों का घर के किसी ऐसे कोने में गाड़ दें जहां पर किसी परिवार के सदस्यों की नजर पड़ें। इससे जीवन में तरक्की और आर्थिक उन्नति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनतेरस पर माता लक्ष्मी की पूजा में उन्हें एक जोड़ा लौंग और कमल गट्टा का दान चढ़ाएं। इससे जीवन सुखमय बना रहेगा। 
- धनतेरस पर नमक का उपाय नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए बहुत ही कारगर होता है। इस दिन नमक को कांच की कटोरी में लेकर उसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रख दें। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा तो दूर भाग जाएगी साथ ही घर पर धन का सुगम आगमन भी होगा।

Dhanteras 2024: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Dhanteras 2024: शुभ योग में धनतेरस का पर्व आज, जानें क्या खरीदें और क्या न लें

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat Shopping Timing: धनतेरस आज, शुभ योग में खरीदारी का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed