फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dhanteras 2024 Puja Vidhi Muhurat samagri yog Gold Buying Shopping Time News in Hindi

Dhanteras 2024: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सार

Dhanteras Puja Muhurat 2024: धनतेरस के पर्व को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस पर सोने-चांदी के बने आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस पर्व पर भगवान धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Puja Vidhi Muhurat samagri yog Gold Buying Shopping Time News in Hindi
Dhanteras 2024 Shubh Muhurat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dhanteras 2024 Date Shopping Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Gold Buying Timing On Dhanteras: आज धनत्रयोदशी है। हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार धन, आरोग्यता, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का उत्सव शुरू हो जाता है। धनतेरस के पर्व को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की प्रथा है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुओं और झाड़ू खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और क्या खरीदें क्या नहीं सबकुछ...

विज्ञापन


Dhanteras 2024 Live: धनत्रयोदशी कल, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन


धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त ( Dhanteras 2024 Date Shopping Time Puja Vidhi Shubh Muhurat)
धनतेरस का त्योहार पंचदिवसीय दीपोत्सव का पर्व का पहला दिन होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबरे देव और यम की पूजा का विधान होता है। इसके अलावा धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त ( Dhanteras 2024 Shubh Muhurat)

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 29 अक्तूबर सुबह 10:31 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्तूबर 2024 दोपहर 01:15 तक

धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
वृषभ काल मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 26 मिनट तक 

धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त (Dhanteras 2024 Gold Buying Timing)

धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (सुबह)-
सुबह 06:31 से अगले दिन सुबह 10: 31 मिनट तक
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (शाम)-  06 बजकर 36 से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक

Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों की खरीदारी से धन-दौलत में होगी वृद्धि

धनतेरस पूजा विधि और महत्व
धनतेरस के दिन पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है। ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर इसमें कई गुना फल मिलता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।   

धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed