Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार, दूर होंगी सभी बाधाएं
Dev Uthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बेहद उत्तम मानी जाती है। इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करता है, उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dev Uthani Ekadashi 2022 Upay: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी का पर्व 04 नवंबर को है। देवउठनी एकादशी का दिन श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसके बाद से ही सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भी बेहद उत्तम मानी जाती है। इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करता है, उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धन लाभ के भी योग बनने लगते हैं। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के उपाय...
Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह पर करें ये आसान उपाए, शादीशुदा जीवन में बनी रहेंगी खुशियां
देवउठनी के उपाय
- देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से जगत के पालनहार प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- देवउठनी एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से जीवन में आपको समस्त सुखों की प्राप्ति होगी। स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें माना जाता है इससे स्वास्थ्य अच्छा होता है।
- देवउठनी एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र, पीला फल व पीला अनाज भगवान विष्णु को अर्पण करें। बाद में ये सभी चीजें गरीबों व जरूरतमंदों में दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।
- धन वृद्धि के लिए देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। ध्यान रहे भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और धन की तिजोरी भरने लगती है।
- कहा जाता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। शाम को पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। इस उपाय को करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।