फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Budhwar Upay to Impress Lord Ganesha Budhwar Upay Aur Ganesh Puja News in Hindi

Budhwar Upay: शमीपत्र से लेकर सुपारी तक, बुधवार को ये सात उपाय आपको बना सकते है धनवान

Wed, 21 May 2025 12:37 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 May 2025 12:37 PM IST
सार

गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। बुधवार को 21 दूर्वा की गांठ बनाकर उन्हें अर्पित करें। स्कंद पुराण में कहा गया है कि यह उपाय रोगों से मुक्ति, ऋण से छुटकारा और पारिवारिक सुख में वृद्धि करता है।

विज्ञापन
Budhwar Upay to Impress Lord Ganesha Budhwar Upay Aur Ganesh Puja News in Hindi
बुधवार के उपाय

विस्तार

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धिदाता और मंगलकारी देवता के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि गणेश जी की उपासना करने मात्र से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, कार्यों में सफलता मिलती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ‘गण’ का अर्थ होता है समुदाय और ‘ईश’का अर्थ होता है स्वामी। इस प्रकार गणेश का अर्थ है समस्त शक्तियों के स्वामी। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी को प्रथम पूज्य स्थान प्राप्त है। किसी भी शुभ कार्य, यात्रा या पूजा की शुरुआत उनके स्मरण और वंदन से की जाती है। ग्रंथों के अनुसार भगवान गणेश केवल विघ्नों को दूर ही नहीं करते, बल्कि व्यक्ति को बुद्धि, विवेक, यश और आरोग्य भी प्रदान करते हैं। बुधवार को यदि श्रद्धा और नियमपूर्वक कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो गणेशजी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


1. भगवान गणेश पर शमी पत्र चढ़ाएं
बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी का पत्ता चढ़ाना अत्यंत शुभ माना गया है। शमी का वृक्ष भगवान शिव का प्रिय है और गणेश जी भी इसके पत्तों से प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शमी पत्र चढ़ाने से जीवन में चल रही रुकावटें और दरिद्रता दूर होती है।
विज्ञापन


2. दूर्वा की 21 गांठ अर्पित करें
गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। बुधवार को 21 दूर्वा की गांठ बनाकर उन्हें अर्पित करें। स्कंद पुराण में कहा गया है कि यह उपाय रोगों से मुक्ति, ऋण से छुटकारा और पारिवारिक सुख में वृद्धि करता है। दूर्वा की ताजगी और त्रिदली रूप विशेष फलदायक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

May Panchak 2025: अग्नि पंचक शुरू, भूलकर भी न करें ये काम , वरना हो सकती है परेशानी

3. गणेश चालीसा का पाठ करें
बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और कार्यों में सफलता मिलती है। चालीसा का पाठ मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है और नकारात्मकता से रक्षा करता है।

Chanakya niti: अगर चाहते हैं जीवन में भरोसेमंद लोग, तो चाणक्य के इन 4 सिद्धांतों को अपनाना न भूलें

4. भगवान गणेश को सुपारी अर्पित करें
पूजन में साबुत सुपारी गणेश जी को अर्पित करना चाहिए। यह उपाय विशेष रूप से व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक होता है। सुपारी को गणेश जी का प्रतीक मानते हैं और इससे शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।

5. हरे रंग के वस्त्र धारण करें
बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनना बुध ग्रह और गणेश जी दोनों को प्रसन्न करता है। यह उपाय मानसिक शांति और विवेक में वृद्धि करता है। हरा रंग सौम्यता और संतुलन का प्रतीक है।

Nautapa 2025: कब से शुरू होगा नौतपा ? जानें क्या है बढ़ती गर्मी का ज्योतिषीय संबंध

6. गाय को हरी घास खिलाएं
गाय को हरा चारा या हरी दूर्वा खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसे सेवा और दान का पुण्यफल मिलता है, जिससे गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर कौन-कौन से उपाय करने से मिलती है शनिदोष से मुक्ति

7. श्री गणेश मंत्र का जाप करें
‘ॐ गण गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह बीज मंत्र अत्यंत प्रभावकारी है और मनोकामना पूर्ति का माध्यम बनता है। इसके नियमित जाप से बुद्धि तीव्र होती है और निर्णय क्षमता बेहतर होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed