{"_id":"682d6c6db45e93badc0928cd","slug":"chanakya-niti-before-you-trust-someone-test-them-on-these-four-qualities-in-hindi-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chanakya niti: अगर चाहते हैं जीवन में भरोसेमंद लोग, तो चाणक्य के इन 4 सिद्धांतों को अपनाना न भूलें","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya niti: अगर चाहते हैं जीवन में भरोसेमंद लोग, तो चाणक्य के इन 4 सिद्धांतों को अपनाना न भूलें
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 21 May 2025 11:38 AM IST
सार
Chankaya Life Quotes: आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके त्याग, चरित्र, गुण और कर्म को परखना जरूरी है। जैसे सोने की शुद्धता जांची जाती है, वैसे ही इंसान की असली पहचान भी इन चार कसौटियों से होती है।
विज्ञापन
1 of 5
चाणक्य नीति
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Chanakya Niti Sutras: आचार्य चाणक्य, जिन्हें महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और कुशल नीतिकार के रूप में जाना जाता है, ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ 'चाणक्य नीति' में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी गूढ़ और व्यवहारिक बातें बताई हैं। उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी प्राचीन समय में थीं। चाणक्य का मानना था कि अगर व्यक्ति कुछ खास सिद्धांतों को जीवन में अपनाए, तो वह न सिर्फ सफल बल्कि सुरक्षित और संतुलित जीवन भी जी सकता है।
चाणक्य नीति के पांचवें अध्याय का यह श्लोक-
"यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनैः।
तथा चतुर्भिः पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।"
इसका भावार्थ यह है कि जैसे शुद्ध सोने को परखने के लिए चार तरीकों से जांचा जाता है। पहला रगड़कर, दूसरा काटकर, तीसरा आग में तपाकर और चौथा पीटकर। वैसे ही किसी इंसान की असली पहचान चार बातों से होती है।
किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके कुछ महत्वपूर्ण गुणों को ध्यान से समझना जरूरी होता है, ताकि भविष्य में धोखा खाने से बचा जा सके। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को परखने के लिए चार मुख्य आधार होते हैं, त्याग, चरित्र, गुण और कर्म। आइये जानते हैं विस्तार से।
त्याग की भावना
किसी पर विश्वास करने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह व्यक्ति अपने सुख को त्यागकर दूसरों की भलाई के लिए कितना तैयार है। अगर कोई व्यक्ति दूसरों की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं को पीछे रख सकता है, तो वह भरोसे के लायक होता है। निस्वार्थ भाव से काम करने वाला इंसान मुश्किल समय में भी साथ निभाता है।
3 of 5
Chanakya Niti
- फोटो : freepik
चरित्र
जिस व्यक्ति का चरित्र साफ हो, यानी जो दिल से अच्छा हो, दूसरों के लिए बुरा न सोचता हो और हमेशा सही राह पर चलता हो, उस पर विश्वास किया जा सकता है। अच्छा चरित्र ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चाणक्य नीति
- फोटो : adobe stock
गुण
अगर किसी के स्वभाव में क्रोध, आलस्य, घमंड, झूठ या स्वार्थ जैसे दोष हों, तो उस पर भरोसा करने से बचना चाहिए। इसके विपरीत, जो व्यक्ति शांत, विनम्र, सच्चा और सरल स्वभाव का हो, वह भरोसे के काबिल होता है। ऐसे लोग मुश्किल समय में भी साथ देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Chanakya Niti
- फोटो : freepik
कर्म
अगर कोई व्यक्ति गलत या अनैतिक तरीकों से धन कमाता है या काम करता है, तो उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा व्यक्ति स्वार्थ के लिए किसी को भी धोखा दे सकता है। वहीं जो लोग ईमानदारी, धर्म और नैतिकता के रास्ते पर चलकर काम करते हैं, उन पर विश्वास किया जा सकता है। इस प्रकार, किसी व्यक्ति की नीयत और स्वभाव को इन चार आधारों पर परखकर ही उस पर भरोसा करना चाहिए, ताकि जीवन में भरोसे की नींव मजबूत बनी रहे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।