फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nautapa 2025: कब से शुरू होगा नौतपा ? जानें क्या है बढ़ती गर्मी का ज्योतिषीय संबंध

Wed, 21 May 2025 03:29 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 21 May 2025 03:29 PM IST
सार

Nautapa 2025: पंचांग के मुताबिक 25 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह इस दिन सुबह 03 बजकर 27 मिनट पर गोचर करेंगे।

विज्ञापन
Nautapa 2025 Start Date Heat Forecast, Significance and Astrological Remedies Nautapa Kab Se  Start Hai
शभर में गर्मी का कहर जारी है। लगातार मौसम में बदलाव के साथ-साथ गर्मी का तापमान भी बढ़ रहा है। - फोटो : adobe stock

Nautapa 2025: देशभर में गर्मी का कहर जारी है। लगातार मौसम में बदलाव के साथ-साथ गर्मी का तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि अभी जून-जुलाई का महीना शेष है। यह वह माह होते हैं, जो विशेष लू के लिए जाने जाते हैं। इस अवधि में प्रचंड गर्मी का असर देशभर में देखने को मिलता है। इस दौरान हर चौथे व्यक्ति के लू की चपेट में आने से हाल बेहाल होता है। वहीं बढ़ती गर्मी कुछ लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं, तो कुछ में खानपान की दिक्कतें पैदा भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस भीषण गर्मी की चिलचिलाती धूप के पीछे एक ज्योतिषी कारण भी है। अगर नहीं तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं।

Nautapa 2025 Start Date Heat Forecast, Significance and Astrological Remedies Nautapa Kab Se  Start Hai
ज्योतिषियों के मुताबिक जब ज्येष्ठ मास में ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब गर्मी का तापमान अधिक बढ़ जाता है। - फोटो : freepik

बढ़ती गर्मी का क्या है ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिषियों के मुताबिक जब ज्येष्ठ मास में ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब गर्मी का तापमान अधिक बढ़ जाता है। दरअसल, इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है और जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, तो चंद्रमा की शीतला कम हो जाती हैं। इसलिए इस 9 दिनों की अवधि में भीषड़ गर्मी पड़ती है। वहीं ज्योतिष में इसे नौतपा कहा जाता है। इसका अर्थ है नौ दिनों तक तप यानी नौ दिनों तक चलने वाली गर्मी।

Nautapa 2025 Start Date Heat Forecast, Significance and Astrological Remedies Nautapa Kab Se  Start Hai
पंचांग के मुताबिक 25 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे - फोटो : adobe

कब शुरू होगा नौतपा
पंचांग के मुताबिक 25 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह इस दिन सुबह 03 बजकर 27 मिनट पर गोचर करेंगे। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून 2025 तक रहने वाले हैं। ऐसे में 25 मई 2025 से नौतपा की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2025 Start Date Heat Forecast, Significance and Astrological Remedies Nautapa Kab Se  Start Hai
नौतपा भगवान सूर्य की पूजा के लिए शुभ अवधि मानी जाती है। इस दौरान आप भगवान सूर्य को जल अर्पित करें - फोटो : adobe stock

नौतपा में करें ये काम
नौतपा भगवान सूर्य की पूजा के लिए शुभ अवधि मानी जाती है। इस दौरान आप भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और उनके मंत्रों का जप करें। इसके प्रभाव से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि और नेतृत्व क्षमता बेहतर होती है।

विज्ञापन
Nautapa 2025 Start Date Heat Forecast, Significance and Astrological Remedies Nautapa Kab Se  Start Hai
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र - फोटो : adobe stock
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ रवेय नमः।
  • ॐ पूषणे नमः।
  • ॐ दिनेशाय नमः।
  • ॐ सावित्रे नमः।
  • ॐ प्रभाकराय नमः।
  • ॐ मित्राय नमः।
  • ॐ उषाकराय नमः।
  • ॐ भानवे नमः।
  • ॐ दिनमणाय नमः।
  • ॐ मार्तंडाय नमः।
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Surya Nakshatra Parivartan: 10 वर्षों बाद बन रहा राजयोग, सूर्य के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Surya Gochar 2025: 25 मई को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें
                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed