{"_id":"e42eb7edacbcf820061774a5a5538811","slug":"bhai-dooj-yamuna-and-yamraj-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी उम्र चाहते हैं तो यमुना में स्नान करें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
लंबी उम्र चाहते हैं तो यमुना में स्नान करें
टीम डिजिटल
Updated Tue, 05 Nov 2013 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्योत्तर पुराण के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया है कि जो भी व्यक्ति यमद्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करता है और बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करता है उसकी आयु लंबी होती है।
विज्ञापन
आज यमद्वितीय है। इसे भाई दूज के नाम से भी जाना जाता है। यमद्वितीया के दिन अगर यमुना में स्नान नहीं करते हैं तो बहन के घर जाकर बहन के हाथों से यमुना जल का टीका लगवाएं और उनके हाथों से बना भोजन करें, इससे भी अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।
विज्ञापन
पढ़ें, नवंबर महीने का राशिफल, जाने कैसा है यह महीना
विज्ञापन
इस संदर्भ में एक कथा है कि यमराज अपने काम में इतने व्यस्त हो गए थे कि अपनी बहन यमुना के पास जाने का समय भी उनके पास नहीं रहा। एक दिन जब बहन यमुना का संदेश अया तब यमराज को अपनी बहन की याद आयी और सभी काम छोड़कर बहन युमना के घर पहुंच गए।
यम यमुना के स्नेह मिलन के उपलक्ष्य में यमद्वितीया का त्योहार मनाया जाता है। भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे तो यमुना ने यमराज के हाथों की पूजा की और अपने हाथ से भोजन बनाकर भाई को खाना खिलाया।
भोजन के पश्चात संध्या के समय तक यमराज यमुना के घर में रहे। माना जाता है कि हर वर्ष यमराज यमद्वितीया यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना के घर आते हैं। इसलिए इस दिन यमुना जल से स्नान एवं टीका लगाना लंबी उम्र के लिए शुभ फलदायी माना गया है।