{"_id":"5e903de18ebc3e6fbd569d34","slug":"aquarium-in-home-benefits-significance-importance-and-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में सकारात्मकता लाता है एक्वेरियम, जानिए घर में इसे रखने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
घर में सकारात्मकता लाता है एक्वेरियम, जानिए घर में इसे रखने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Sat, 11 Apr 2020 12:19 AM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
aquarium
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्वेरियम रखना जगह की सुंदरता को तो बढ़ाता ही है साथ ही मछलियों को देखना मन को तरोताजा भी कर देता है, जब कभी तनाव महसूस होता है तो एक्वेरियम में यहां-वहां तैरती रंग-बिरंगी मछलियों को देखने पर झट से गायब हो जाता है। वास्तु-फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ ख़ुशी देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां टल जाती हैं।
aquarium
- फिश एक्वेरियम के नियम फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। जल की इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से वहां की पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ती है।
रसोईघर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए
- ध्यान रहे कि कभी भी रसोईघर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए, रसोईघर में अग्नितत्व होता है और एक्वेरियम जल तत्व का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार आग और पानी एक जगह रखने से आपसी कलह की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए
- एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से आठ मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक काले रंग की मछली जरूर होनी चाहिए। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक है। यह नकारात्मक शक्तियों से घर की रक्षा करती है।
विज्ञापन
मरी हुई मछली को तुरंत हटा देना चाहिए
- एक्वेरियम में समय-समय पर मछलियां मरती रहती हैं, मरी हुई मछली को तुरंत हटा देना चाहिए और जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की नयी मछली लाकर एक्वेरियम में जरूर डाल देना चाहिए। फेंग शुई के अनुसार एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।