फेंगशुई की मान्यता है कि घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है। इसीलिए काफी लोग अपने-अपने घरों और दुकानों में इनकी मूर्तियां रखते हैं। फेंगशुई के अनुसार सही जगह पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है, जिससे सुख-समृद्धि का आगमन घर में होता है। माना जाता है कि घर में रखा हुआ लाफिंग बुद्धा घर-परिवार पर कोई विपत्ति नहीं आने देता है।
{"_id":"5e575ef28ebc3ef3c74c51fc","slug":"feng-shui-tips-for-house-and-shop-prosperity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विपत्तियों को दूर कर परिवार में सुख-समृद्धि का हो जाएगा घर में वास, बेहद ही खास है फेंगशुई की ये चीज","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
विपत्तियों को दूर कर परिवार में सुख-समृद्धि का हो जाएगा घर में वास, बेहद ही खास है फेंगशुई की ये चीज
Sat, 04 Apr 2020 12:15 AM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
feng shui tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
laughing buddha
धन प्राप्ति के लिए-
- जो लोग पैसा इकठ्ठा नहीं कर पा रहे हैं उन्हें धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए। इससे धन संबंधी कामों में लाभ मिल सकता हैं। लाफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को आकर्षित करती है। घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है।
Laughing Buddha
सफलता के लिए-
- यदि आपके कठोर परिश्रम के बाद भी कामों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो दोनों हाथों में कमंडल लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Laughing Buddha
सुख-शांति के लिए-
- वास्तु में घर की पूर्व दिशा को परिवार के भाग्य और सुख शांति का स्थान कहा जाता है। आप अपने घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ाना चाहते हैं तो एक लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों। इसके अलावा घर पर ध्यान लगाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति भी रख सकते हैं, इसके प्रभाव से न केवल आपके जीवन में सुकून और शांति बरकरार रहेगी बल्कि घर का महौल भी काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Laughing Buddha
सही निर्णय के लिए-
- घर या कार्यालय में जो व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाते या जिनकी निर्णय क्षमता बहुत कमजोर होती है वे धातु से बने, हंसते हुए बुद्धा की प्रतिमा अपने घर या ऑफिस में रख सकते हैं। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता धीरे-धीरे अच्छी हो जाएगी।